मध्यप्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। यहां एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जिनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इनमें खजुराहो के मंदिर और भोपाल की ताज-उल-मस्जिद और भीमबेटका रॉक शेल्टर्स जैसी जगहें शामिल हैं। अगर आप ऐसी पॉपुलर जगहों को विजिट कर चुके हैं तो इनके अलावा आप भी आपको ढेर सारी दिलचस्प जगहों के बारे में पता चलेगा। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के कुछ ऐसे ही अनसुने डेस्टिनेशन्स के बारे में, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है-
मध्यप्रदेश का ओरछा अपने महलों, मंदिरों और किलों के लिए जाना जाता है। एक समय में यह बुंदेला राजपूतों की राजधानी हुआ करती थी। बेतवा नदी के किनारे बसे इस कस्बे में चतुर्भुज मंदिर, राजा राम मंदिर, जहांगीर महल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर, परवीन महल, शीश महल, कंचन घाट पर स्थित छतरियां हैं, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। ओरछा के किले की बात करें तो इसका निर्माण महाराजा रुद्र प्रताप ने करवाया था। इस किले में और भी बहुत सी इमारतें देखी जा सकती हैं, जिन्हें यहां पर बाद में शासन करने वाले राजाओं ने बनवाया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ऐतिहासिक किला यहां से सिर्फ 16 किमी दूर है।
महेश्वर को अहिल्याबाई होल्कर की धरती के नाम से भी जाना जाता है। महारानी अहिल्या बाई होल्कर मालवा राज्य पर शासन करती थीं। अपने शासन के कुछ समय बाद वह इंदौर के दक्षिण में स्थित महेश्वर में आकर बस गईं थीं, जो नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। अहिल्याबाई के पति खांडेराव होल्कर कुंभर के युद्ध में मारे गए थे। इसके बाद वह मालवा राज्य की रानी बनी थीं। अहिल्याबाई ने अपने राज्य को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए सभी संभव उपाय किए थे। आज भी यहां अहिल्या फोर्ट स्थित है, जो अपने गुजरे अतीत की कहानी कहता है। महेश्वर अपनी महेश्वर साड़ियों के लिए भी काफी चर्चित है।
इसे जरूर पढ़ें:ऊँ आकार में बने इस टापू में रहते हैं भगवान शिव
भारत के वर्ल्ड फेमस डेस्टिनेशनताज महलके बारे में अमूमन सभी लोग जानते हैं। मुगल बादशाह शाहजहां ने ताज महल अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। लेकिन बच्चे को जन्म देते समय मुमताज महल की मौत हो गई थी। जिस जगह पर मुमताज महल की मौत हुई, वह बुरहानपुर ही है। माना जाता है कि शाहजहां को ताज महल बनाने की प्रेरणा भी यहीं की एक पेटिंग से मिली थी। बुरहानपुर का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। एक समय में यहां पर फारुकी वंश का शासन हुआ करता था। फारुकी शासकों ने ही इस शहर की स्थापना की थी। इसके बाद इस जगह पर मुगलों का शासन रहा। आज भी बुरहानपुर की पुरानी ईमारतें देखकर यहां के स्वर्णिम इतिहास की झलक पाई जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:इंदौर में डांस से लेकर एचवेंचर एक्टिविटीज में शामिल होने तक, ऐसा रहा इशिता गांगुली का रोमांचक सफर
मध्यप्रदेश में देश के फेमस नेशनल पार्क हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जैसी जगहों पर वाइल्ड लाइफ को अपने नेचुरल स्पेस में देखा जा सकता है। लेकिन मध्यप्रदेश के पेंच नेशनल पार्क के बारे में कम ही लोग जानते हैं। यहां पररॉयल बंगाल टाइगरको घूमते और दहाड़े मारते देखा जा सकता है। इस पार्क में कई कॉटेज भी बने हैं, जहां पर स्टे करते हुए वन्य जीवों को निहारा जा सकता है।
मध्य प्रदेश की खूबसूरत डेस्टिनेशन्सके बारे में जानकर अगर आपको अच्छा लगा तो इस जानकारी को जरूर शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।