आगरा का ताजमहल अपनी स्थापत्य कला के लिए देश ही नहीं, दुनियाभर में मशहूर है। सफेद संगमरमर की यह इमारत देखने में भव्य लगती है। आगरा के ताजमहल का दीदार करने के लिए हर साल लाखों लोग यहां आते हैं। अगर आपकी इतिहास में रुचि है और आप आगरा की तरह ही देश की अन्य भव्य इमारतों को विजिट करना चाहती हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि देश में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारते हैं, जो आर्कीटेक्चर के मामले में ताजमहल जितने ही खूबसूरत नजर आते हैं। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही एक्साइटिंग डेस्टिनेशन्स के बारे में-
पर्वतों से घिरी स्पीति वैली के इस बौद्ध मठ में जाते हुए एक दिव्य अनुभूति होती है। दूर-दूर तक अलग-अलग तरह के खूबसूरत लैंडस्केप्स का नजारा देखते ही बनता है। यहां स्पीति और पिन नदियों का संगम देखने को मिलता है। एक समय में यह जगह स्पीति राज्य का केंद्र हुआ करती थी। 17वीं सदी की बनी यह इमारत दुनिया की 100 Most Endangered Sites में शुमार की जाती है। यहां लगभग 150 बौद्ध श्रद्धालु रहते हैं, जो इसे अपना घर कहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: रोम में ऐतिहासिक इमारतों और भव्य फव्वारे वाले इन 5 डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
हुमायूं का यह मकबरा पर्शियन आर्किटेक्ट ने तैयार किया था, देखने में यह बेहद खूबसूरत है। अगर आप दिल्ली में हैं, तो इसे देखना आपको कतई मिस नहीं करना चाहिए। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शुमार है ये मकबरा। साथ ही यह भारत के गोल्डन ट्राइएंगल का भी हिस्सा है।
इसे जरूर पढ़ें: Sara Ali Khan ने अपने वाराणसी वैकेशन में प्रसिद्ध गंगा आरती के किए दर्शन, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें
यह मंदिर सन 1026-1027 ईस्वी में बना था। यह गुजरात के मेहसाणा में स्थित है। पुष्पावती नदी के किनारे स्थित इस ऐतिहासिक स्थल का नजारा बेहद खूबसूरत है। इस मंदिर में बनीं असंख्य सीढ़ियां आपको अतीत के स्वर्णिम दौर में होने का अहसास कराती हैं।
राजस्थान में देश में सबसे ज्यादा किले स्थित हैं। आमेर का किला जयपुर के नजदीक पहाड़ी पर बना है। यह रेड सेंड स्टोन और मार्बल से बनी भव्य इमारत है, जो राजपूताना शैली का बेजोड़ नमूना है। इस महल में घूमते हुए आप राजपूतों की आन-बान-शान को करीब से देख सकती हैं।
मुमकिन है कि इस महल के बारे में आपने नहीं सुना हो। इसे 'बहादुद्दीनभाई के मकबरे' के नाम से भी से जाना जाता है। यहां पर गोथिक और इस्लामी स्थापत्य कला के दर्शन होते हैं। महाबत खानजी के आदेश पर 1878 में इसका निर्माण शुरू हुआ था और इसे तैयार होने में लगभग 14 साल लग गए। यह सड़क के बीचोबीच स्थित है और शहर के रेलवे स्टेशन से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर है।
यह किला यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शुमार है। मेवाड़ की राजधानी रह चुका यह किला भीतर से काफी मजबूत है। यहां पर अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 में आक्रमण किया था। इसी किले में रानी पद्मिनी रहा करती थीं और अलाउद्दीन खिलजी उन्हें पाना चाहता था। हालांकि इतिहास में इसके कोई प्रमाण नहीं मिलते, लेकिन इस बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं। इस महल में रानी पद्मिनी का निवास स्थल भी देखा जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।