भूत-प्रेत की कहानियों को आपने किस्सों में कई बार सुना होगा या फिर किताबों में पढ़ा होगा लेकिन किसी ने इसे ना तो कभी देखा है और ना ही महसूस किया है। कहते हैं ऐसी कई जगह हैं जहां पर जाने से लोगों को डर लगता है और ऐसी ही जगहों को भारत में भूतिया जगह का नाम दे दिया जाता है। अगर आपको डर नहीं लगता और इस तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं और एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रही हैं तो आपको भारत की इन भूतियों जगहों पर एक बार तो जरुर जाना चाहिए। अब ये कौन सी जगह हैं और यहां पर जाने से क्यों लोगों को मना किया जाता है आइए आपको बताते हैं।
शनिवाड़ा
फिल्म बाजीराव मस्तानी में आपने शनिवाड़ा का नाम जरूर सुना होगा। 1732 में पेशवा बाजीराव-1 के सम्मान में इस शनिवाड़ा को तैयार किया गया था। ये जगह प्यार, गद्दारी और धोखे की कई कहानियों से मशहूर है। ऐसा माना जाता है कि साल 1773 में पेशवा राज के पांचवें सम्राट नारायण राव का कत्ल उनके अंकल रघुनाथ राव और आनंदीबाई के इशारे पर हुआ था। लोगों का मानना है कि नारायण राव की आवाज आज भी इस जगह गूंजती है। जो अंकल मुझे बचाओ के तौर पर सुनाई देती है। 1828 में यहां एक बार आग की घटना हुई थी ये इतनी भयंकर आग थी कि 7 दिनों तक नहीं बुझ पाई थी। कहते हैं उस घटना में मारे गए लोगों की आत्मा भी यहां भटकती है। यही वजह है कि शनिवाड़ा को भारत की भूतिया जगह कहा जाता है और लोगों को यहां जाने से मना भी किया जाता है।
अग्रसेन की बावली
अग्रसेन की बावली दिल्ली में है। 60 मीटर गहरी और 15 मीटर चौड़ी इस बावली को महाराजा अग्रसेन ने बनवाया था। कहा जाता है कि इसका निर्माण 14वीं शताब्दी के मध्य में हुआ था। अग्रसेन बावली में जाने के लिए 108 सीढ़िया उतरनी पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें मौजूद पानी में वो ताकत है, जो लोगों को उसमें कूदने के लिए मजबूर करता है। जो भी लोग यहां घूमने जाते हैं उन्हें पानी से दूर रहने के लिए कहा जाता है और यहां जाकर आपको डर जरुर महसूस होता है।
Read more:भारत में मौजूद है एक ऐसा आइलैंड जहां जा कर कोई वापिस नहीं आ पाता
मुकेश मिल, मुंबई
मुकेश मिल मुम्बई में है और इसे देश की सबसे भूतिया जगहों में गिना जाता है। ये मिल मुम्बई के कोलाबा में है जिसे 1870 में बनवाया गया था। 1982 में इस मिल में हड़ताल हुई जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया। इसके कुछ दिनों बाद ही मुकेश मिल में आग की घटना हुई। जिसके बाद यहां आने से लोगों को इतना डर लगता है कि कुछ लोगों का मानना है कि यहां आत्माएं हैं। वैसे आपको ये भी बता दें कि यहां कई फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग भी हुई है। कई स्टार्स ने यहां परालौकिक ताकतों को महसूस करने का दावा किया है। जबकि कई लोग यहां शूटिंग से ही इनकार कर देते हैं। तो आप इस बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मुम्बई की मुकेश मिल कितनी डरावनी है।
Read more:Adventure lover हैं तो इन रोड्स पर जरूर करें ट्रैवल, होगा थ्रिलिंग एक्सपीरियंस
रामोजी फिल्म सिटी, तेलंगाना
देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी और अम्यूज़मेंट पार्क रामोजी कभी निजामों की युद्ध की जमीन हुआ करती थी। ऐसा कहा जाता है कि यहां मरने वाले सैनिकों की आत्मा आज भी भटकती हैं। कई लोगों का दावा है कि शीशे पर अचानक ऊर्दूशब्द लिखे दिखाई देने लगते हैं। बाथरूम से जोरदार आवाजें आती हैं। ऐसा मानते हैं कि भूत पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यहां ज्यादा शिकार बनाते हैं। हालांकि फिर भी बहुत लोग यहां जाते हैं लेकिन रात के समय यहां पर जाने से सभी को डर लगता है।
दुमस बीच, गुजरात
दुमस को गुजरात के भूतिया बीचों में गिना जाता है। काले रेत और चांदी जैसे पानी के लिए दुमस बीच मशहूर है। ये बीच सूरत में मौजूद है। लोग कहते हैं कि ये पहले मरघट था। यहां रात में आत्माएं भटकती हैं। रात में अचानक यहां कुत्ते भौंकने लगते हैं और टूरिस्ट गायब हो जाते हैं। कई लोग यहां चेतावनी को अनदेखा करके अफवाह भी मानते हैं। रात के समय इस बीच पर घूमने के लिए लोगों को मना किया जाता है।
अगर आपको डर नहीं लगता तो आपको इन भूतिया जगहों पर एक बार जरुर जाना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि यहां पर आपको इतना डर लगेगा कि फिर आप इन किस्सों को ज़िंदगीभर लोगों को जरुर सुनाएंगें और भूलकर भी यहां दोबारा जाने की गलती नहीं करेंगे। भूतिया इलाकों और जगहों को देखने की लोगों को काफी दिलचस्पी होती है लेकिन इतनी हिम्मत कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसी जगह और उनकी कहानियां लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। विदेशों में ऐसी जगह और उससे जुड़ी कई कहानियां मौजूद हैं। लेकिन आप इस एडवेंचर का आनंद भारत में भी ले सकते हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों