herzindagi
image

Nepal Black Bridge Haunted Story: क्यों कहलाती है यह सड़क ‘Road of Death’, क्या सच में रात के अंधेरे में अपना कटा हुआ सिर ढूंढती है आत्मा?

इस ब्रिज को लेकर हर कोई अलग-अलग कहानी बताता है। कुछ लोग इसे, इसलिए डरावना ब्रिज कहते हैं, क्योंकि रात के अंधेरे में यहां कुछ लोगों को डरावनी आवाजें भी सुनाई देती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 13:35 IST

नेपाल में एक ऐसा ब्रिज है, जिसे काला ब्रिज के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर इस ब्रिज को लेकर आपने अलग-अलग कहानी सुनी होगी। कहीं इसे रोड ऑफ डेथ के नाम से पुकारा जाता है, तो कहीं लोग इसे भूतिया ब्रिज के नाम से भी बुलाते हैं। अक्सर आपको अलग-अलग देशों और शहरों में ऐसी लोकेशन के बारे में सुनने को मिलता होगा, जो अपनी डरावने इतिहास को लेकर चर्चा में रहती है। कुछ जगहें अफवाह के चलते फेमस हो जाती हैं, तो कई जगहें अपने असली डरावने इतिहास और रहस्यों के चलते अपनी पहचान बना लेती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ब्रिज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप नेपाल घूमने जा रही हैं और आपको ऐसी जगहों पर घूमने का शौक है, तो आप इसे देखने जा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानकारी देंगे कि इसे क्यों हॉन्टेड ब्रिज के नाम से पुकारा जाता है। 

नेपाल में मुरकट्टा राक्षस की क्या है कहानी?

  • कई लोग मुरक्टा को मिथ भी कहते हैं। मिथ का अर्थ, एक ऐसी कहानी जो केवल वहम है या जिसका कोई सच नहीं है, लेकिन फिर भी नेपाल में कई जगहों पर इस कहानी पर लोग भरोसा करते हैं। 
  • मुरकट्टा एक बिना सिर वाला भूत है। इसके बारे में नेपाली संस्कृति और परंपराओं में पढ़ने को मिलता है। माना जाता है कि यह नेपाल का ऐसा भूत है, जिसके बारे में लगभग हर कोई वहां जानता है। यह  नेपाली हॉरर कहानियों में सबसे ज्यादा सुना जाता है। 
  • मुरकट्टा की आंखें उसके शरीर पर लगी होती है और वह हाथ में अपना सिर लेकर चलता है। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई की इस डरावनी जगह की कहानी आपको भी कर सकती है चकित, भूलकर भी घूमने ना पहुंच जाएं

what is the haunted story of nepal black bridge why is it considered road of deaths

नेपाल के किस पुल को डरावना मानते हैं लोग?

झुला पुल, यानी कालो पुल (Kalo Pul) को नेपाल में डरावने पुल के नाम से लोग जानते हैं। यह पुल काठमांडू घाटी में बागमती नदी के ऊपर बना हुआ है। इसे रात के अंधेरे में डरावना माना जाता है। कई लोग इस कहानी को केवल अफवाह भी कहते हैं। हालांकि, कई लोग इस कहानी पर भरोसा करते हैं और रात को नहीं जाते। इस पुल को लेकर कहानी प्रचलित है कि रात के अंधेरे में मुरकट्टा यहां अपना सिर ढूंढने आता है, यहां पुल पर से डरावनी आवाजें सुनाई देती है। हालांकि, इसको लेकर कोई पुख्ता कहानी कहीं पढ़ने को नहीं मिली। यही कारण है कि इस कहानी को केवल अफवाह माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह

what is the haunted story of nepal black bridge why is it considered road of death

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- freepik, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।