Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह

पश्चिम भारत की चर्चित और मनमोहक जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप देश के इस हिस्से में मौजूद इन डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं?

 

top haunted places in western india

Haunted places in western india: उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत में ऐसी कई हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिनकी चर्चा विश्व स्तर पर होती रहती हैं।

जिस तरह देश का अन्य हिस्सा अपनी कई अद्भुत जगहों के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह पश्चिम भारत भी अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। जी हां, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

पश्चिम भारत की चर्चित और खूबसूरत जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप देश के इस हिस्से में मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको पश्चिम भारत की कुछ ऐसी डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम सुनते ही कई लोगों की रूह तक कांप जाती है।

कुलधारा गांव (Kuldhara village haunted story)

Kuldhara village haunted story

देश के पश्चिम में स्थित राजस्थान एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक शाही मेहमान नवाजी के लिए पहुंचते हैं।

जैसलमेर राजस्थान का एक प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन केंद्र है, लेकिन शहर में स्थित कुलधारा गांव पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। कहा जाता है कि इस गांव पर ब्राह्मणों का श्राप है कि जो भी यहां बसना चाहेगा वो जिंदा नहीं बच पाएगा।

माना जाता है कि श्राप के बाद इस गांव रहने वाले सभी लोगों ने अचानक एक रात घर को खाली कर दिया और आगे चलकर किसी की भी हिम्मत नहीं हुई यहां बसने की। यह गांव खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप

डुमस बीच (Dumas beach horror story)

Dumas beach horror story

राजस्थान की तरह गुजरात भी देश का एक खूबसूरत और चर्चित राज्य है। गुजरात का सूरत शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ डायमंड व्यापार के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह शहर कपड़ों की व्यापार के लिए भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

सूरत शहर जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह डुमस बीच की डरावनी कहानियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि डुमस बीच की रेत का रंग काला है।

कई लोगों का मानना है कि सदियों पहले यहां आत्माओं का बसेरा था इसी के चलते यहां की रेत काली हो गई। कई लोगों का मानना है कि यह सदियों पहले शव को जलाया जाता था, इसलिए यहां की रेत काली है।

डुमस बीच की डरावनी कहानियां सूरत के लेकर देश के अन्य हिस्सों में इस कदर प्रचलित है कि सूरज ढलते ही इस बीच के आसपास भटकने का कोई भी नाम नहीं लेता है।

शनिवार वाड़ा फोर्ट (Shaniwar Wada)

Shaniwar Wada

शनिवार वाड़ा फोर्ट पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक मानी जाती है। यह फोर्ट महाराष्ट्र के पुणे जिले में मौजूद है। इस फोर्ट का निर्माण 17वीं शताब्दी में बाजीराव प्रथम द्वारा करवाया गया था।

शनिवार वाड़ा फोर्ट जिस तरह मुगल और मराठा वास्तुकला के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह अपनी डरावनी कहानियों के लिए भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। शनिवार वाड़ा फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि अमावस्या की रात को एक दर्द भरी गूंज सुनाई देती है।

शनिवार वाड़ा फोर्ट के बारे में एक अन्य मिथक है कि पेशवा नारायण राव की इस महल में निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनकी आत्मा फोर्ट में भटकती रहती है। इन डरावनी कहानियों की वजह से सूरज ढलते ही फोर्ट के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:Haunted Forts: ये हैं उत्तर प्रदेश के डरावने फोर्ट्स, जहां जाने से आज भी डरते हैं सैलानी


राणा कुम्भा पैलेस (Rana kumbha palace)

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ अपनी खूबसूरती और लोकप्रियता के चलते पूरे भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है। चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक स्थलों का घर भी बोला जाता है। इसलिए यहां हर दिन हजारों पर्यटक शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह यहां स्थित राणा कुंभा पैलेस अपनी कई डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस है। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इस फोर्ट में एक गुप्त कक्ष से महिलाओं की चीखने की आवाजें आती रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी फोर्ट में रानी पद्मिनी के साथ कई महिलाओं के आत्मदाह लिया था।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@shutterstocks,travelandleisureasia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP