Haunted Places in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह प्रान्त चारों ओर से देश के 9 राज्यों से घिरा हुआ है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में से भी एक है।
उत्तर प्रदेश अपने आकर्षण पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण सैलानियों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। यह राज्य जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है, ठीक उसी तरह कई महल, इमारत और फोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में स्थित चर्चित और लोकप्रिय जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इस राज्य में स्थित डरावने फोर्ट्स के बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल हम आपको उत्तर प्रदेश में स्थित उन डरावने फोर्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कई लोग दिन के उजाले में भी अकेले जाने से डरते हैं।
उत्तर प्रदेश में स्थित सबसे डरावने फोर्ट का नाम लिया जाता है, तो चुनार फोर्ट का नाम जरूर शामिल रहता है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से करीब 40 किमी दूर कैमूर पर्वतमाला के उत्तर दिशा में स्थित है। इस भव्य फोर्ट का निर्माण महाराजा विक्रमादित्य ने करवाया था।
चुनार फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इस फोर्ट पर महाराजा विक्रमादित्य से लेकर पृथ्वीराज चौहान, सिकन्दर शाह लोदी शेरशाहसूरी और हुमायूं आदि शासकों का अधिपत्य रहा है। जब यह फोर्ट मुगल शासकों के अधीन था तब वो फोर्ट के एक कोने में मृत शरीर को दफना देते थे। कहा जाता है कि सूरज ढलते ही इस फोर्ट से अजीबो-गरीब आवाजें आने लगती है। इसलिए सूरज ढलने के बाद फोर्ट के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें: भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
उत्तर प्रदेश में स्थित सबसे चर्चित और प्रमुख फोर्ट का नाम लिया जाता है, तो कालिंजर फोर्ट का नाम जरूर शामिल रहता है। विंध्य पर्वत पर स्थित यह फोर्ट विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। इस फोर्ट को भारत का अपराजेय फोर्ट भी माना जाता है।
कालिंजर फोर्ट जिस तरह पूरे भारत का एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में फेमस है, ठीक उसी तरह यह डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1544 में कालिंजर का युद्ध हुआ था और इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए थे। यह युद्ध फोर्ट के आसपास ही लड़ा गया, इसलिए फोर्ट की डरावनी कहानियां कई लोगों को चकित कर देती हैं। (ये हैं भारत के 4 श्रापित फोर्ट्स)
झांसी, जिसे पूरा हिंदुस्तान रानी की झांसी के नाम से जानता है। झांसी में स्थित झांसी फोर्ट उन स्थानों में शामिल रहता है, जिसकी चर्चा हर समय होती रहती है। इस फोर्ट का निर्माण 17 वीं शताब्दी में राजा बीर सिंह देव द्वारा करवाया गया था।
झांसी फोर्ट जिस तरह अपनी वीरता की कहानी के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस है। अब इस फोर्ट के कई हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन कई लोगों का मानना है कि सूरज ढलते ही फोर्ट के अंदर से अजीबो गरीब आवाजें आने लगती हैं। कई लोगों का मानना है कि रात के समय फोर्ट के अंदर आत्मा नृत्य करती है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन क्या आप अलीगढ़ फोर्ट की डरावनी कहानियों से वाकिफ हैं। जी हां, इस फोर्ट के बारे में बोला जाता है कि यहां से रात के समय चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं।
अलीगढ़ फोर्ट के बारे में कई लोगों का मानना है कि रात के समय सफेद कपड़ा पहनकर कोई फोर्ट की छत पर टहलते रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोर्ट का निर्माण साल1525 में इब्राहिम लोधी के शासनकाल के दौरान हुआ था और इस फोर्ट पर कई राजाओं ने शासन किया था।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी
उत्तर प्रदेश में अन्य ऐसे कई फोर्ट आज भी मौजूद हैं, जिन्हें डरावनी कहानियों के लिए जाना जाता है। जैसे- वाराणसी के रामनगर में स्थित रामनगर फोर्ट और प्रयागराज में स्थित प्रयागराज फोर्ट जिसे कई लोग इलाहाबाद फोर्ट के नाम से भी जानते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@wikimedia,trawell
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।