herzindagi
image

Draft Voter List क्या आज होगी जारी? कट सकते हैं 3 करोड़ लोगों के नाम,कहीं आप भी तो नहीं शामिल; ऐसे करें चेक

Special Intensive Revision 2025-26: उत्तर प्रदेश में मतदाता लिस्ट के एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज यानी 06 जनवरी, 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने वाली है। चलिए जानते हैं अगर लिस्ट में नाम नहीं है, तो क्या है इसका मतलब?
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 14:54 IST

Draft Voter List Kaise Check Kare: साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जोरों से तैयारी चल रही है। 2025 में वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से एसआईआर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें वोट देने वाले वोटर्स को अपनी डिटेल्स और पहचान पत्र देना शामिल था। वहीं आज यानी 06 जनवरी, 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वोटर लिस्ट से 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटने की संभावना जताई जा रही है। अगर आपने फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज या जानकारी नहीं भरा है, तो आपका नाम इस लिस्ट में नहीं होगा। चलिए नीचे लेख में जानिए कि ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट में अगर नाम नहीं है, तो क्या करें?

कौन करेगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की घोषणा?

UP draft voter list 2026

06 जनवरी, 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसकी घोषणा निर्वाचन आयोग कुछ ही देर में करेंगे। बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा मतदाता लिस्ट में हुए बदलाव के बारे में बताएंगे।

इसे भी पढ़ें- SIR फॉर्म BLO ने जमा किया या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक, बस पड़ेगी इस नंबर की जरूरत

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जारी हुए नाम कहां दिखाई देंगे?

ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाता निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना नाम देख पाएंगे। यह सूची साल 2027 में आने वाले चुनाव के लिहाज से बहुत जरूरी और महत्तवपूर्ण मानी जा रही है। इसके लिस्ट के जरिए यह साफ होगा कि किन लोगों का नाम है और किन लोगों को आपत्ति दर्ज कराने की जरूरत पड़ेगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक 15 करोड़, 44 लाख मतदाता दर्ज थे, लेकिन इस प्रक्रिया के बाद जो ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट जारी हो रही है, उसमें लगभग 12 करोड़, 55 लाख वोटर्स का नाम शामिल है। आसान भाषा में कहें, तो करीब 2 करोड़, 89 लाख लोगों के नाम वोटिंग लिस्ट से हटाए गए हैं।

मतदाता लिस्ट से क्यों हटाया गया लोगों के नाम?

How to check name in draft voter list

मतदाता लिस्ट जारी होने के साथ ही लोगों के मन में सवाल आना लाजमी है, कि लिस्ट से नाम क्यों हटाए गए हैं। बता दें कि वे लोग, जिनका निधन हो गया है। किसी और शहर या स्टेट में रहने लगे हैं, दो जगहों पंजीकृत है, एड्रेस वेरिफिकेशन में दिक्कत। इसके अलावा एसआईआर फॉर्म न भरने वाले लोग।

लिस्ट में नाम न होने पर कैसे करें शिकायत या आपत्ति दर्ज?

वे मतदाता, जिनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे लोग लिस्ट जारी होने के बाद से लेकर 6 फरवरी तक इसके लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • शिकायत या आपत्ति दर्ज करने की तारीख- 06-01-2026 से लेकर 06-02-2026
  • दावे पर समाधान- 7 फरवरी से लेकर 27 फरवरी, 2026 तक
  • आखिर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने की तिथि- 6 मार्च-2026

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं कैसे करें चेक?

Uttar Pradesh election 2027

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम देखने के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र और मतदाता की मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें। अगर आपका नाम दिख रहे हैं, तो इसका मतलब आपका नाम शामिल हैं। वहीं अगर नाम में कोई गलती या नाम नहीं दिख रहा है, तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अगर मैंने SIR Form नहीं भरा है, तो क्या होगा? आसान भाषा में यहां जानें

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- herzindagi




यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।