
Conduct Date of Census of India 2027: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2027 जनगणना के पहले चरण की समय सीमा को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस चरण में घरों और आवासों की लिस्ट का कार्य शामिल है। पहले चरण की जनगणना 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार दो चरणों में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एचएलओ यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन फेज प्रत्येक राज्य में 30 दिनों की अवधि में आयोजित किया जाएगा। इस गणना की खास बात यह है कि ये साल 2027 से भारत अपनी पहली डिजिटल जनगणना शुरू करने के लिए तैयार है। नीचे लेख जानिए इस गणना से जुड़ी जरूरी जानकारी और इस दौरान क्या प्रश्न पूछे जा सकते हैं?
अप्रैल 2025 में, कैबिनेट समिति ने आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का निर्णय लिया था, जो भारत में 16वीं ऑफिशियल जनसंख्या गणना और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है।

डिजिटल जनगणना सुनते ही यकीनन पहला सवाल, जो दिमाग में आया वह है कि डिजिटल जनगणना (First Digital Census) क्या है और यह किस तरह से काम करेगा?
डिजिटल जैसा नाम से साफ है कि यह गणना मोबाइल ऐप की मदद से होगा। गणना करने वाले कर्मचारी घर-घर जाकर मोटे रजिस्टर में जानकारी नहीं भरेंगे बल्कि उनके पास मोबाइल ऐप होगा। जानकारी एकत्र करते वक्त वह सभी चीजों को ऐप में दर्ज करेंगे, जो सीधा सरकारी सर्वर पर अपलोड हो जाएगी।
इसके अलावा, नागरिकों के पास सेल्फ-एन्यूमरेशन का ऑप्शन भी होगा। इसका मतलब आप खुद सरकारी पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- क्या होती है जाति गणना? जानिए सबसे पहले भारत में कब और किसने कराई थी

भारत में होने वाली जनगणना हमेशा दो चरणों में की जाती रही है। यही तरीका डिजिटल जनगणना में भी अपनाया जाएगा।
पहला चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना)- इस चरण की जनगणना 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर, 2026 तक होगी। इसमें घरों की गिनती की जाएगी और उनकी स्थिति जैसे पक्का घर, कच्चा घर, बिजली-पानी की सुविधा आदि की जानकारी ली जाएगी।
दूसरा चरण (जनसंख्या गणना- पीई)- इस चरण की जनगणना फरवरी, 2027 से शुरू होगी। इस चरण में देश के हर व्यक्ति की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें व्यक्ति का नाम, उम्र, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, व्यवसाय और धर्म जैसे पर्सनल डिटेल्स दर्ज किए जाएंगे।

किसी योजना के शुरू होने से पहले सरकार उसका ट्रायल कराती है। ठीक इसी प्रकार डिजिटल जनगणना की तैयारी और ट्रायल पिछले साल 10 से 30 नवंबर तक देश भर के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में आयोजित किया गया था।
इसमें घरों से 35 प्रश्नों के उत्तर मांगे गए थे, जिनमें घर के फर्श और छत की संरचना, मुख्य अनाज की खपत, पीने के पानी और खाना पकाने के ईंधन का स्रोत और घर में विवाहित जोड़ों की संख्या शामिल थी।
डिजिटल जनगणना 2027 में कर्मचारी लोगों से कुछ सवाल पूछेंगे, जो निम्न प्रकार से हैं-
इसे भी पढ़ें- क्यों 10 साल के गैप पर ही होती है जनगणना, समय पर न हो तो क्या हो सकती है समस्या?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।