Haunted Bridges: खूबसूरत और मनमोहक ब्रिज पर लॉन्ग ड्राइव करने का एक अलग ही मजा होता है। भारत में ऐसे कई ब्रिज है, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। जैसे-कोलकाता का हावड़ा ब्रिज और मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज आदि दर्जनों नाम इस लिस्ट में शामिल है।
लेकिन अगर आपसे यह पूछ जाए कि चर्चित ब्रिज के अलावा भारत में स्थित डरावने ब्रिज के बारे में कितना जानते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? देश में मौजूद इन डरावने ब्रिज को सूरज ढलते ही कोई भी क्रॉस करने की हिम्मत नहीं करता है।
इस आर्टिकल में हम आपको देश में मौजूद उन ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आज से नहीं बल्कि वर्षो से मौत का कुआं माना जाता रहा है। यहां आप भी भूलकर नहीं जाना चाहेंगे।
देश में स्थित सबसे डरावने ब्रिज का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले होल्कर ब्रिज का नाम जरूर शामिल रहता है। इस ब्रिज की डरावनी कहानियां कई लोगों को चकित भी कर देती हैं।
होल्कर ब्रिज के बारे में कहा जाता है कि पिछले कई वर्षों में ब्रिज से सम्बंधित कई डरावनी कहानियों को सुना गया है। एक अन्य कहनी है कि ब्रिज से एक लड़की नीचे गिर गई थी, जिकसी मौत हो गई। कहा जाता है कि उसकी आत्मा आज भी ब्रिज पर भटकती रहती है। रात के समय इस ब्रिज कई बार डरावनी आवाजों को भी सुना गया गया है।
इसे भी पढ़ें: भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
ढोला-सदिया ब्रिज जिसे कई लोग भूपेन हजारिका पुल के नाम से भी जाना जाता है। इसे एक बीम पुल माना जाता है, जो पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने का काम करता है। (कोलकाता में स्थित है कई हॉन्टेड प्लेस)
ढोला-सदिया ब्रिज की कई डरावनी कहानियां लोगों को चकित कर देती हैं। यह ब्रिज नदी के ऊपर बना हुआ है और इसकी लम्बाई करीब 9.15 किमी है। इस ब्रिज के बारे में बोला जाता है कि सूरज ढलने के बाद भी कोई अकेले क्रॉस करने की हिम्मत नहीं करता है। ब्रिज के आसपास का सन्नाटा लोगों की रोंगटे खड़ा कर देता है। आधी रात से ब्रिज के आसपास से डरावनी आवाजें भी आती रहती हैं।
भारत में स्थित सबसे खूबसूरत ब्रिज का नाम लिया जाता है, तो पाम्बन ब्रिज का नाम जरूर शामिल रहता है, लेकिन यह जितना खूबसूरत है, उससे कई गुणा अधिक डेंजर भी माना जाता है। (मुंबई की सबसे डरावनी जगह)
समुद्र के बीचो-बीच में निर्मित इस ब्रिज का सफर रोमांचक और खौफनाक भी माना जाता है। करीब 2.2 किमी लंबे इस ब्रिज के आसपास सिर्फ और सिर्फ पानी ही दिखाई देता है। कहा जाता है कि कमजोर दिल वाले इस ब्रिज को क्रॉस करने की हिम्मत तक नहीं करते हैं। यहां रात का सफर बेहद ही खौफनाक माना जाता है। आपको बता दें कि पाम्बन ब्रिज तमिलनाडु राज्य में पाम्बन द्वीप को मुख्य भूमि में मण्डपम से जोड़ने का काम करता है।
वैसे तो कोलकता का हावड़ा ब्रिज अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है, लेकिन इस शहर में मौजूद मजेरहाट ब्रिज को लेकर आज भी लोगों के अंदर डर रहता है।
कहा जाता है कि कुछ साल पहले मजेरहाट ब्रिज पर एक हादसा हुआ था और इस हादसे में कई लोगों को जान तक चली गई थी। हादसे में दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए थे। इस खौफनाक घटना के बाद आधी रात में मजेरहाट ब्रिज को को भी अकेले क्रॉस करने हिम्मत नहीं करता है। इस ब्रिज के बारे में कहा जाता है कि आज भी लोगों की आत्मा भटकती रहती है।
इसे भी पढ़ें: नोएडा के इस घर को लोग क्यों कहते हैं भूत बंगला, जानें क्या है वजह
भारत में ऐसे अन्य कई खौफनाक ब्रिज मौजूद है, जिन्हें सूरज ढलते ही क्रॉस करना कई लोगों के बस की बात नहीं होती है। जैसे- चम्बल नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज, कोलिया भोमोरा सेतु और बोगीबील ब्रिज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-sameerspen,wikimedia
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।