
कड़ाके की ठंड और कोहरे के मौसम में सबसे बड़ी आफत कपड़े और जूते सुखाने की होती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों या ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए गीले जूते एक बड़ी सिरदर्दी बन जाते हैं। धूप न निकलने के कारण जूतों से नमी नहीं जाती जिससे उनमें से बदबू आने लगती है और बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है। कई बार तो हफ्ते भर तक जूते सीलन भरे ही रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब चिंता छोड़िए। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स और स्मार्ट हैक्स अपनाकर आप भारी से भारी जूतों को भी मिनटों में सुखा सकते हैं और उन्हें दोबारा पहनने लायक बना सकते हैं।
यह सबसे पुराना और कारगर तरीका है। अगर आपके जूते अंदर से गीले हैं, तो पुराने अखबार की गेंदों जैसी गोलियां बनाकर जूतों के अंदर अच्छी तरह ठूंस दें। इसके बाद जूतों को बाहर से भी अखबार से लपेट दें। अखबार बहुत तेजी से नमी सोखता है। हर 2-3 घंटे में गीला अखबार निकालकर नया सूखा अखबार डाल दें। इससे जूतों का आकार भी खराब नहीं होगा और वे रात भर में सूख जाएंगे।

शायद आप न जानते हों, लेकिन आपके फ्रिज के पीछे से निकलने वाली गर्म हवा जूतों को सुखाने के लिए बेहतरीन है। फ्रिज के पीछे जो जाली या ग्रिल होती है, उसके पास अपने गीले जूतों को टिकाकर रख दें। फ्रिज लगातार चलता रहता है और उससे हल्की-हल्की सूखी गर्मी निकलती रहती है जो बिना नुकसान पहुँचाए जूतों की नमी को धीरे-धीरे खत्म कर देती है।
जैसे फोन भीगने पर उसे चावल के डिब्बे में रखा जाता है वैसे ही यह जूतों के लिए भी काम करता है। एक प्लास्टिक के डिब्बे में कच्चा चावल भरें और उसमें अपने जूतों को रख दें। चावल नमी खींचने में माहिर होता है। हालांकि, यह तरीका थोड़ा महंगा पड़ सकता है, इसलिए इसे तभी अपनाएं जब जूता बहुत कीमती हो और उसे ड्रायर या धूप में न रखा जा सकता हो।

ठंड में जूतों को हीटर की मदद से सुखाना एक बहुत ही आसान और तेज तरीका है, लेकिन इसमें थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। जूतों को हीटर से कम से कम 2-3 फीट की दूरी पर रखें ताकि उन तक सिर्फ गर्म हवा पहुंचे। अगर आप जूतों के अंदर पुराने अखबार भरकर उन्हें हीटर के सामने रखेंगे तो अखबार अंदर की नमी सोख लेगा और बाहर की गर्म हवा जूतों को जल्दी सुखा देगी।
यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स
अगर आपको तुरंत कहीं जाना है और जूते हल्के गीले हैं, तो हेयर ड्रायर सबसे अच्छा विकल्प है। ड्रायर को 'मीडियम' या 'लो हीट' मोड पर रखें। इसे जूतों से थोड़ी दूर रखकर अंदर की तरफ हवा डालें। ध्यान रहे कि ड्रायर को एक ही जगह टिकाकर न रखें और बहुत ज्यादा गर्म हवा का इस्तेमाल न करें, वरना जूतों का गोंद पिघल सकता है या चमड़ा खराब हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।