
सर्दियों के मौसम में सबसे बड़ी समस्या कपड़ों को सुखाने की होती है खासकर अंडरगारमेंट्स जैसे ब्रा और पैंटी। चूंकि ये कपड़े थोड़े मोटे और इलास्टिक वाले होते हैं, इसलिए इन्हें सूखने में ज्यादा समय लगता है। धूप न निकलने के कारण कपड़ों में नमी बनी रहती है जिससे उनमें से अजीब सी गंध आने लगती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। गीले या नम अंडरगारमेंट्स पहनने से स्किन इन्फेक्शन और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ स्मार्ट और आसान घरेलू हैक्स अपनाकर आप बिना धूप के भी अपने नाजुक कपड़ों को मिनटों में सुखा सकती हैं जिससे उनका कपड़ा भी खराब नहीं होगा।
यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। धोने के बाद ब्रा या पैंटी को हाथ से ज्यादा जोर से न निचोड़ें क्योंकि इससे उनकी शेप बिगड़ सकती है। इसके बजाय, एक साफ और सूखा मोटा तौलिया लें।
कपड़े को तौलिए के बीच में रखें और तौलिए को रोल कर दें। अब इस रोल को हल्का सा दबाएं। इससे तौलिया कपड़े की एक्स्ट्रा नमी को सोख लेगा और कपड़ा लगभग 60-70% तक सूख जाएगा। इसके बाद आप इसे पंखे की हवा में डाल दें। यह बहुत जल्दी सूख जाएगा।

अगर आपको तुरंत कपड़े सुखाने हैं तो हेयर ड्रायर एक अच्छा विकल्प है। लेकिन ध्यान रहे कि ड्रायर को कभी भी कपड़े के एकदम सटाकर न रखें। इसे कम से कम 6-8 इंच की दूरी पर रखें और 'मीडियम हीट' या 'कूल मोड' का इस्तेमाल करें।
ज्यादा गर्मी से ब्रा के इलास्टिक और पैंटी के कपड़े का फाइबर ढीला हो सकता है। कपड़े को घुमाते हुए चारों तरफ से हवा दें, इससे नमी मिनटों में गायब हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्या आप ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में जानती हैं?
धूप न होने पर भी हवा में नमी सोखने की शक्ति होती है। कपड़ों को सुखाने के लिए उन्हें बाथरूम के बजाय ऐसे कमरे में फैलाएं जहां खिड़की हो और हवा आती-जाती हो।
कपड़ों को हैंगर में लटकाकर पंखे के नीचे रखें। अंडरगारमेंट्स को कभी भी एक के ऊपर एक न डालें, उन्हें अलग-अलग फैलाकर रखने से हवा हर कोने तक पहुंचती है और कपड़ा जल्दी सूखता है।
यह एक पुराना देसी जुगाड़ है। फ्रिज के पीछे से निकलने वाली हल्की गर्माहट कपड़ों को सुखाने में बहुत मदद करती है। आप एक स्टैंड को फ्रिज के पास रखकर उस पर अपने छोटे कपड़े फैला सकती हैं।
ध्यान रखें कि कपड़े सीधे फ्रिज के तारों या जाली पर न छुएं, बस उसकी गर्माहट का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों में नमी नहीं रहेगी और वे बिना किसी नुकसान के सूख जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Panty Facts: महिलाओं को नहीं पता होंगी पैंटी से जुड़ी ये 5 जरूरी बातें
अगर कपड़ा सूती है और बहुत ज्यादा गीला नहीं है तो आप प्रेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन याद रखें, ब्रा की पैडिंग और इलास्टिक पर कभी भी गर्म प्रेस न लगाएं।
कपड़े के ऊपर एक पतला रुमाल या सूती कपड़ा रखें और फिर उसके ऊपर से प्रेस चलाएं। इससे कपड़े की नमी खत्म हो जाएगी और वह पहनने के लिए एकदम सुरक्षित और गर्म हो जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।