herzindagi
image

बर्तन धोने के बाद हाथ हो जाते हैं सुन्न? अपनाएं ये 7 तरीके, मिनटों में मिल जाएगी राहत

Home Remedies to Stop Numbness:सर्दी में रसोई का मुश्किल वाला काम बर्तन धुलना लगता है। खासकर अगर कड़कड़ाती ठंड के साथ पानी भी बर्फ जैसा हो। जैसे-तैसे करके अगर बर्तन धुल भी लिए जाए, तो इसके बाद हाथ एकदम से सुन्न पड़ जाते हैं। आज के इस लेख में 7 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे, जिसे अपनाकर आपको कुछ देर राहत मिल जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 15:38 IST

How to Warm Hands Quickly After Washing Utensils in Winter: सर्दियों के मौसम में घर के कामों में सबसे बड़ी चुनौती ठंडे पानी में बर्तन धोना है। अक्सर बर्तन धोने के बाद उंगलियां और हाथ एकदम सुन्न पड़ जाते हैं। अगर पानी बर्फ जैसा है, तो कई बार तो दर्द के साथ हाथों में अकड़न भी महसूस होने लगती है। यह समस्या उस दौरान कई बार ज्यादा बढ़ जाती है, जब बार-बार पानी में हाथ डालना पड़ें। दरअसल, ठंड के कारण हाथों की नसों में ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, जिससे हाथ बेजान महसूस होने लगते हैं। कभी-कभी तो सुन्नपन इतना बढ़ जाता है कि हाथों से कुछ पकड़ना भी मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको 7 आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बर्तन धोने के बाद आपके हाथों को मिनटों में आराम पा सकती हैं।

ठंड में बर्तन धुलने के बाद हाथ को जल्दी गर्म कैसे करें?

tips to prevent hand numbness after dishwashing winter

  • बर्तन धोने के तुरंत बाद अपने हाथों को सादे ठंडे पानी से धुलें। इसके बाद हल्के गरम में 2-3 मिनट के लिए डुबोकर रखें। अगर हाथ काफी देर तक ठंडे पानी में काम करने से सुन्न हो गए हैं, तो उसमें थोड़ा सा नमक मिला सकती हैं। यह नसों को आराम देता है और सुन्नपन दूर करता है।
  • हाथों को सुखाने के बाद सरसों के तेल को हल्का गरम कर हथेलियों से लेकर उंगलियों तक अच्छी तरह मालिश करें। मालिश करने से हाथों में गर्मी पैदा होता है जिससे खून का बहाव तेज होता है और गर्माहट आती है।
  • बर्तन धुलने के बाद हाथ सेंक कर तुरंत दस्ताने पहनें। ऐसा करने से हाथ जल्दी गर्म हो जाएंगे। अगर आपके पास रबड़ वाले दस्ताने हैं, तो बर्तन धोते समय पहनें। इससे आपके हाथ सीधे ठंडे पानी के संपर्क में नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें-Winter Kitchen Hack: ठंड में बर्तन धोने के 4 'स्मार्ट और आसान हैक्स', झटपट होंगे साफ

  • तुरंत राहत पाने के लिए दोनों हाथों को आपस में कुछ देर रगड़ें। फिर इन गरम हथेलियों को अपने गालों या आंखों पर रखें। यह पुराना और कारगर तरीका है।

how to warm hands quickly after washing dishes in winter

  • हाथों की उंगलियों को बार-बार बंद करें और खोलें जैसे मुट्ठी बंद करते हैं। इसके अलावा अपनी कलाई को गोल-गोल घुमा सकती है।
  • तौलिया को आयरन कर उससे अपने हाथों को कवर करें। 5 मिनट तक यह तरीका आपके हाथ के सुन्नपन को खत्म कर देगा।
  • बर्तन धोने वाले साबुन में मौजूद केमिकल हाथों को रूखा बना देते हैं जिससे ठंड ज्यादा लगती है। काम खत्म करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना देता है जिससे नमी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें-Kitchen Hacks: लाख कोशिशों के बाद भी बर्तन धोते समय गीले हो जाते हैं आपके कपड़े? अब इन 3 ट्रिक्स से कहें बाय-बाय

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।