herzindagi
 is it okay if i do not wear a bra during pregnancy

Bra During Pregnancy: अगर मैं प्रेग्‍नेंसी में Bra नहीं पहनती, तो क्या यह सही है?

प्रेग्‍नेंसी में ब्रा पहनना या न पहनना महिला की सुविधा पर निर्भर करता है, कोई सख्त नियम नहीं है। सही साइज की आरामदायक ब्रा सपोर्ट देती है, जबकि गलत ब्रा से परेशानी बढ़ सकती है। आइए इस बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से एक्‍सपर्ट से विस्‍तार में जानें। 
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 16:31 IST

किसी भी महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत दौर प्रेग्नेंसी होता है। यह समय महिलाओं के लिए बेहद संवेदनशील होता है और इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। महिलाओं के ब्रेस्‍ट पर इसका सीधा असर देखा जा सकता है। उनके ब्रेस्‍ट को साइज बढ़ने लगता है और इसमें भारीपन महसूस होता है। ऐसे में कभी-कभी ब्रेस्‍ट में दर्द भी होता है और महिलाओं के जहन में यह सवाल उठता है कि क्‍या प्रेग्‍नेंसी के दौरान ब्रा नहीं पहनना सही है? क्या ब्रा नहीं पहनने से कोई नुकसान भी हो सकता है?

क्या प्रेग्‍नेंसी में बिना ब्रा के रहना सुरक्षित है?

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार इस प्रश्न का जवाब देने से पहले आपको यह समझ लेना चाहिए कि ब्रा पहनना या ब्रा नहीं पहनना किसी भी महिला की व्यक्तिगत सुविधा पर निर्भर करता है। इसका कोई नियम नहीं है कि ब्रा पहननी ही चाहिए। आप अगर ब्रा पहनकर रहने में कम्फर्टेबल महसूस करती हैं, तो इसे पहन सकती हैं अन्यथा आप ब्रा पहने बिना भी प्रेग्‍नेंसी में आराम से रह सकती है।

avoid bra during pregnancy

प्रेग्‍नेंसी में ब्रा न पहनने से क्या हो सकता है?

प्रेग्‍नेंसी के नौ महीने में धीरे-धीरे महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिसमे से एक ब्रेस्‍ट साइज का बढ़ते रहना है। आप में से कुछ महिलाओं को इस भारीपन के कारण पीठ और गर्दन में दर्द हो सकता है, लेकिन अगर आप कम्फर्टेबल हैं, तो बिना ब्रा के रह सकती हैं। ब्रा नहीं पहनने से लिगामेंट्स का खिंचाव बढ़ सकता है, जिससे ब्रेस्‍ट में ढीलापन हो सकता है। लेकिन इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक शारीरिक स्थिति है जिसे लेकर महिलाएं अनकम्‍फर्टेबल महसूस करती हैं।

प्रेग्‍नेंसी में गलत साइज की ब्रा पहनने के खतरे

अगर आप बहुत टाइट या गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो इससे भी नुकसान हो सकता है। इससे आपकी त्वचा में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जलन, खुजली या ब्‍लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। इसलिए ब्रा पहनने से पहले अपने ब्रेस्‍ट के साइज की अच्छी तरीके से जांच कर लें। प्रेग्‍नेंसी के दौरान कोशिश यही करें कि आपकी ब्रा का फैब्रिक सॉफ्ट हो और इसमें कोई वायर न हो।

bra during pregnancy at night

प्रेग्‍नेंसी में रात को सोते समय क्या करें?

कई महिलाओं के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या रात में सोने समय ब्रा उतार सकते हैं, इससे कोई नुकसान तो नहीं होगा? यह बिल्कुल आपके कम्फर्ट पर निर्भर करता है। अगर आप बिना ब्रा के सोने में कम्‍फर्टेबल महसूस करती हैं, तो बिल्कुल ब्रा खोलकर सो सकती है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन जिन महिलाओं के ब्रेस्‍ट हैवी हैं और रात में ब्रा न पहनने पर अनकम्‍फर्टेबल महसूस होता है, बार बार नींद खुल जाती है, तो आप ब्रा पहनकर सो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ये 5 कर्म्‍फेटेबल ब्रा रोजाना पहन सकती हैं महिलाएं

प्रेग्‍नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए अपेक्षाकृत ज्‍यादा संवेदनशील होता है। इसलिए इस दौरान आपके शरीर में होने वाले हर बदलाव हो समझना बहुत जरूरी है। अगर आपको ब्रा पहनने से पसीना, खुजली या बेचैनी होती है, तो आप बिना ब्रा के रह सकती हैं। लेकिन अगर आप ब्रा पहनने में कम्‍फर्टेबल महसूस करती हैं, तो इसे पहनकर रह सकती हैं। यह आपके ब्रेस्‍ट को सपोर्ट करता है, लेकिन इसे पहनना या न पहनना पूरी तरह से आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। इसलिए, अपने स्वास्थ्य और सुख के अनुसार आप प्रेग्‍नेंसी के दौरान ब्रा नहीं पहनने का चयन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रा और पैंटी से जुड़ी ये बातें लगभग 90 प्रतिशत महिलाओं को नहीं होती हैं पता, आप जान लीजिए वरना बिगड़ सकती है सेहत

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।