herzindagi
gigantomastia in hindi

ब्रेस्‍ट साइज तेजी से बढ़ रहा है तो हो सकती है ये बीमारी, न हों शर्मिंदा

ब्रेस्‍ट साइज तेजी से बढ़ रहा है तो आप इस ओर जरूर ध्‍यान दें क्‍योंकि यह दुर्लभ कंडीशन हो सकती है।   
Editorial
Updated:- 2022-07-01, 23:55 IST

Verified by Dr. Rana Choudhary

गिगेंटोमैस्टिया (ब्रेस्‍ट हाइपरट्रॉफी या मैक्रोमैस्टिया) एक दुर्लभ कंडीशन है जिसमें महिला के ब्रेस्‍ट बहुत ज्‍यादा बढ़ने लगते हैं। हालांकि, इस कंडीशन के लिए कोई विशिष्ट परिभाषा नहीं है, शोधकर्ता इसे एक ब्रेस्‍ट वृद्धि के रूप में परिभाषित करते हैं जिसमें प्रति ब्रेस्‍ट 1500 सेमी 3 से अधिक ब्रेस्‍ट टिशू की वृद्धि शामिल है या जब ब्रेस्‍ट में 3 प्रतिशत से अधिक शरीर का वजन होता है।

यह एक दुर्लभ कंडीशन है, इसके सिर्फ कुछ ही मामले सामने आते हैं और सटीक कारण अभी भी सीक्रेट बना हुआ है। आमतौर पर, ब्रेस्‍ट टिशू कुछ वर्षों में बढ़ते हैं, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में यह कुछ दिनों के भीतर भी बढ़ सकता है। जबकि गिगेंटोमैस्टिया को एक सौम्य (गैर-कैंसरयुक्त) कंडीशन माना जाता है, अगर इलाज न किया जाए तो यह शारीरिक रूप से अक्षम हो सकता है। इससे जुड़ी जानकारी हमें मसीना हॉस्पिटल, मुंबई की कंसल्‍टेंट ऑब्स्टट्रिशन, गायनोलॉजिस्ट और रिप्रोडक्टिव (फर्टिलिटी) स्‍पेशलिस्‍ट, डॉ राणा चौधरी जी दे रही हैं।

गिगेंटोमैस्टिया के लक्षण

gigantomastia expert

मुख्य लक्षण एक या दोनों ब्रेस्‍ट में ब्रेस्‍ट के टिशू का अत्यधिक बढ़ना है। अन्य लक्षणों में शामिल हैं:

  • ब्रेस्‍ट में दर्द
  • सिरदर्द
  • कंधे, पीठ और गर्दन में दर्द
  • खराब पोश्चर
  • ब्रेस्‍ट के नीचे त्वचा पर चकत्ते, संक्रमण या फोड़े
  • ब्रेस्‍ट एसिमिट्री (जब एक ब्रेस्‍ट दूसरे से बड़ा होता है)
  • अस्थायी या स्थायी नर्वस डैमेज (विशेष रूप से चौथी, पांचवीं, या छठी इंटरकोस्टल नर्वस), जिसके परिणामस्वरूप निप्पल सनसेशन का नुकसान होता है।
  • खेल खेलने या एक्‍सरसाइज करने में कठिनाई, जिससे मोटापा बढ़ता है।

इसके अलावा, बहुत ज्‍यादा बड़े ब्रेस्‍ट के परिणामस्वरूप मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और सामाजिक समस्याएं हो सकती हैं। यह डिप्रेशन, चिंता, बॉडी इमेज से जुड़ी समस्याओं और सामाजिक गतिविधियों से बचने जैसे मनोवैज्ञानिक समस्‍याओं को जन्म दे सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:बड़े ब्रेस्‍ट को कम करती हैं ये एक्‍सरसाइज, 1 महीने में दिखता है असर

प्रेग्‍नेंट महिलाओं या ऐसी महिलाओं जिन्होंने अभी बच्‍चे को जन्म दिया है, गिगेंटोमैस्टिया निम्‍न कारणों से हो सकता है:

  • फीटस की खराब वृद्धि
  • सहज गर्भपात
  • मास्टिटिस (ब्रेस्‍ट संक्रमण)

गिगेंटोमैस्टिया के कारण

gigantomastia expert hindi

हालांकि, ब्रेस्‍ट हाइपरट्रॉफी का सटीक कारणों की जानकारी नहीं है, यह अंत-अंग रिसेप्टर्स की अतिसंवेदनशीलता से संबंधित भाग में प्रकट होता है। लेकिन कई महिलाओं में आनुवंशिक रूप से बड़े ब्रेस्‍ट होने की संभावना होती है, लेकिन प्रेग्‍नेंसी या वजन बढ़ने से यह प्रवृत्ति बढ़ सकती है। माना जाता है कि आनुवंशिकी और महिला हार्मोन के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि, जैसे प्रोलैक्टिन या एस्ट्रोजन अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ संबद्ध किया गया है:

  • प्रेग्‍नेंसी और प्‍यूर्बिटी
  • दवाएं - डी-पेनिसिलमाइन, बुसिलामाइन, साइक्लोस्पोरिन
  • ऑटोइम्यून कंडीशन्‍स- एसएलई, हाशिमोटो का थायरॉयडिटिस, मायस्थेनिया ग्रेविस

उपचार के विकल्प

गिगेंटोमैस्टिया के लिए कोई मानक उपचार नहीं है। प्रबंधन का उद्देश्य सबसे पहले किसी भी संक्रमण, अल्सर, दर्द और अन्य जटिलताओं को इलाज करना है जैसे एंटीबायोटिक्स, गर्म ड्रेसिंग और दर्द की दवाएं। डिलीवरी के बाद प्रेग्‍नेंसी से प्रेरित गिगेंटोमैस्टिया खुद से दूर हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में सर्जरी की जरूरत होती है।

दवाएं

ब्रेस्‍ट टिशू के विकास को कम करने के लिए सर्जरी से पहले और बाद में कुछ दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्‍ट का साइज आसानी से बढ़ जाएगा, बस करें ये 4 काम

सर्जरी

यदि आप एक किशोर लड़की है, तो युवावस्था पूरी होने तक प्रतीक्षा कर सकती है क्योंकि दोबारा होने की संभावना अधिक होती है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान ब्रेस्‍ट का बढ़ना आमतौर पर डिलीवरी के बाद ठीक हो जाता है। प्री-ऑपरेटिव मूल्यांकन में मैमोग्राम, सोनोमामोग्राफी या ब्रेस्‍ट का एमआरआई, सीरम थायरॉयड फ़ंक्शन टेस्‍ट, सीरम प्रोलैक्टिन, ऑस्ट्राडियोल और टेस्टोस्टेरोन का लेवल शामिल है।

ब्रेस्‍ट के आकार को कम करने के लिए की जाने वाली सर्जरी को ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी या रिडक्शन मैमोप्लास्टी कहा जाता है। इस दौरान एक प्लास्टिक सर्जन ब्रेस्ट टिशू की मात्रा को कम कर देता है और अतिरिक्त त्वचा को हटा देता है। फिर वे निप्पल की स्थिति बदलते हैं और उसके चारों ओर काली त्वचा। मास्टेक्टॉमी इन महिलाओं में की जाने वाली दूसरी प्रकार की सर्जरी है और इसके दोबारा होने की दर बहुत कम होती है। इसमें ब्रेस्‍ट के सभी टिशू को हटाना और ब्रेस्ट इम्प्लांट का उपयोग करना शामिल है। हालांकि, जोखिम और सर्जरी के बाद ब्रेस्‍टफीडिंग कराने में असमर्थता के कारण यह सर्जरी पसंदीदा विकल्प नहीं है।

गिगेंटोमैस्टिया कोई कैंसर नहीं है और न ही यह शरीर के अन्य भागों में फैलता है। ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को एक सुरक्षित और प्रभावी उपचार माना जाता है। हालांकि, शोध से पता चला है कि यौवन और प्रेग्‍नेंसी के कारण होने वाले गिगेंटोमैस्टिया ब्रेस्‍ट कम करने की सर्जरी के बाद फिर से हो सकता है। मास्टेक्टॉमी गिगेंटोमैस्टिया के लिए एक अधिक निश्चित उपचार प्रदान करता है, लेकिन इसकी जटिलताओं का अपना सेट है।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेेेेेसपबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।