
क्या आपने हाल ही में महसूस किया है कि आपकी ब्रा थोड़ी टाइट हो रही है? हालांकि ब्रेस्ट टिशू मुख्य रूप से फैट की लेयर्स से बने होते हैं, इसलिए ब्रेस्ट साइज में मामूली बदलाव आम है। लेकिन अगर आप अचानक अंतर महसूस करती हैं और यह समय के साथ बढ़ता जा रहा है, तो इनमें से कुछ कारणों का मूल्यांकन करना और इस बात की ओर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।
जी हां कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने ब्रेस्ट साइज में होने वाले बदलाव पर ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन उनका ध्यान इस ओर तब जाता है जब अंडरगारमेंट्स खरीदते समय उनका साइज बढ़ जाता है। हालांकि, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वजन बढ़ता है, अनहेल्दी आदतें अपनाती हैं तो आपके ब्रेस्ट साइज में थोड़ा बदलाव आता है। लेकिन आपको अपने ब्रेस्ट साइज पर ध्यान देना चाहिए और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्मोनल परिवर्तन और प्रेग्नेंसी भी कुछ ऐसे कारण हैं जिनके कारण ब्रेस्ट साइज में बदलाव होता है। आइए जानते हैं कि ब्रेस्ट का साइज और किन कारणों से बढ़ने लगता है। इस बारे में हमेंगायनोकॉलोजिस्ट आशा जी बता रही हैं।

बदली हुई जीवनशैली, डाइट में गड़बड़ी और एक्सरसाइज न करने जैसी आदतों के कारण, जब आपका वजन बढ़ने लगता है तब आपके ब्रेस्ट का आनुपातिक रूप से बढ़ना आम है। हालांकि, वजन बढ़ना और मोटापा आपको ब्रेस्ट कैंसर के लिए अधिक जोखिम में डाल सकता है, इसलिए कुछ वजन कम करने की सलाह दी जाती है। कुछ मामलों में, अगर आप वजन बढ़ने का कोई निश्चित कारण नहीं खोज पाती हैं, तो आपको एक हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए आज से ही घर पर करें breast self examination

अगर आप रोजाना गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तो ब्रेस्ट के साइज में अचानक बदलाव आ जाता है। गर्भनिरोधक गोलियां शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को बढ़ाती हैं जो ब्रेस्ट के साइज को प्रभावित करती हैं।

पीरियड्स के दौरान और ओव्यूलेशन की प्रक्रिया के बाद शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का लेवल काफी अधिक होता है, इसलिए ब्रेस्ट का साइजभी बढ़ जाता है। इसके अलावा इस दौरान ब्रेस्ट काफी सेंसिटिव और थोड़े सूजे हुए महसूस होते हैं। लेकिन ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में मिल्क ग्लैंड्स बड़े हो जाते हैं क्योंकि वह संभावित प्रेग्नेंसी की तैयारी कर रहे होते हैं। यही कारण है कि पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट बड़े होते हैं। हालांकि, एक बार जब हार्मोन लेवल पीरियड्स के माध्यम से व्यवस्थित हो जाता है तो ब्रेस्ट अपने सामान्य साइज में वापस आ जाते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट में भारीपन काफी सामान्य और स्वाभाविक है। इसके पीछे मुख्य कारण हार्मोन में बदलाव है। ब्रेस्ट के टिशू में अचानक अधिक ब्लड पंप हो जाता है जिससे ब्रेस्ट साइज में वृद्धि होती है। कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी के 9वें महीने तक ब्रेस्ट का साइज बढ़ता रहता है। कई महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट साइज में परिवर्तन अक्सर स्थायी होता है। इसलिए नए साइज के अंडरगारमेंट्स खरीदने में ही बुद्धिमानी है।

यदि आपको लगता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपके ब्रेस्ट बड़े हैं, तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि लैक्टेशन न हो जाए! एक बार जब बच्चा दूध पीता है तब दूध तेजी से बहने लगता है और ब्रेस्ट टिशू पर कब्जा कर लेता है, जिससे ब्रेस्ट असामान्य रूप से बढ़ जाते हैं। लेकिन जब फीडिंग शेड्यूल स्थापित हो जाता है, तब ब्रेस्ट ठीक होने लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्ट को सुडौल और आकर्षक बनाए रखना चाहती हैं तो इन 9 चीजों को करने से बचें
अगर आपको ब्रेस्ट साइज में अंतर महसूस होता है और यह लंबे समय तक बना रहता है तो किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। ज्यादातर बार, ब्रेस्ट आपके नोटिस करने से पहले ही अपने मूल आकार में वापस आ जाते हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।