herzindagi
image

क्या आप ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में जानती हैं?

Pros and Cons of Wearing a Bra: ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को सही सपोर्ट मिलता है। इनकी शेप सही रहती है और महिलाएं कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं। सही ब्रा, चलने-फिरने और डेली बाकी एक्टिविटीज में भी ब्रेस्ट को सपोर्ट करती है। कई बार महिलाओं के मन में ये सवाल उठता है कि क्या रोजाना ब्रा पहनना जरूरी है। चलिए, आपको ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-14, 12:35 IST

ब्रा, ब्रा की सही फिटिंग, ब्रेस्ट हेल्थ और ब्रेस्ट शेप समेत कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। यही कारण है कि इनसे जुड़ी जरूरी बातों के बारे में भी कई बार महिलाओं को सही जानकारी नहीं होती है। ब्रा पहनना बेशक महिलाओं के लिए जरूरी है। लेकिन, इससे जुड़े कई सवाल होते हैं, जो सभी महिलाओं के मन में उठते हैं। ब्रेस्ट की शेप के हिसाब से ब्रा किस तरह की चुननी चाहिए, अपने लिए ब्रा का सही साइज कैसे पता करें, क्या पूरे दिन ब्रा पहनना जरूरी है या क्या कभी-कभी ब्रालेस रहना सही है और क्या हैवी ब्रेस्ट के लिए ज्यादा टाइट ब्रा पहननी चाहिए, ऐसे कई सवाल महिलाओं के दिल में उठते हैं। लेकिन, वह झिझक की वजह से इन सवालों के जवाब नहीं जान पाती हैं। अगर आप भी यही सोचती हैं कि ब्रा पहनना सही है या नहीं या ब्रा पहनने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

ब्रा पहनने के फायदे (Is it necessary to wear a bra every day?)

Does wearing a tight bra affect breast

  • ब्रा पहनने से ब्रेस्ट की शेप सही होती है, ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलता है और ब्रेस्ट सैगी नहीं होते हैं।
  • सही ब्रा, महिलाओं के ब्रेस्ट को सहारा मिलता है। इससे ब्रेस्ट लटकते नही हैं और महिलाएं सहज महसूस करती हैं।
  • चलने-फिरने, डेली एक्टिविटीज और भी कई चीजों में सही शेप की ब्रा, महिलाओं के ब्रेस्ट के लिए जरूरी है।
  • ब्रा, ब्रेस्ट टिश्यूज को लटकने से रोकती है। इससे दर्द और डिस्कम्फर्ट महसूस नहीं होता है।
  • ब्रेस्ट को सही सपोर्ट मिल सके, इसके लिए, आप सही साइज और मुलायम कपड़े की ब्रा का चुनाव करें।

यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान

ब्रा पहनने के नुकसान (How long should you wear a bra in a day?)

bra and women health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सही साइज की ब्रा नहीं पहनती हैं, तो इससे नुकसान हो सकता है।
  • जब ब्रा बहुत टाइट होती है, तो इससे ब्रेस्ट के ब्लड सर्कुलेशन पर असर होता है और इससे महिलाओं को ब्रेस्ट में और इसके नीचे, दर्द महसूस हो सकता है।
  • ब्रा की सही फैब्रिक का चुनाव भी जरूरी है। अगर ब्रा का फैब्रिक सही नहीं है, तो इसके कारण ब्रा में पसीना सही से अब्जॉर्ब नहीं होता है और स्किन रैशेज हो सकते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि बहुत लंबे समय तक हैवी पैडेड ब्रा नहीं पहननी चाहिए। इसकी वजह से निप्पल ड्राई हो जाते हैं और स्किन में जलन हो सकती है।
  • रात को ब्रालेस सोना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- ब्रा पहनने के बाद नजर आती है चर्बी? इन दो योगासनों से होगी कम

 

ब्रा हमेशा सही फिटिंग की ही पहननी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।