Best places to visit in odisha: ओडिशा भारत का एक खूबसूरत और मनमोहक राज्य है। इस राज्य में स्थित आकर्षण समुद्री तट, दर्शनीय मंदिर और खूबसूरत पर्यटन स्थल खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
इस राज्य में स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चिल्का झील और उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाओं के बारे में लगभग हर कोई जानता है। इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए भी हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं।
ओडिशा में स्थित चंद्रगिरी एक ऐसी अनोखी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको चंद्रगिरी की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चंद्रगिरी ओडिशा के गजपति जिले में स्थित नगर है। इसे कई लोग जिरांग के नाम से भी जानते हैं। चंद्रगिरी के बारे में कहा जाता है कि इस राज्य का यह एक ऐसा शहर है जहां, अच्छी खासी आबादी में तिब्बती लोग रहते हैं।
तिब्बती लोग रहने की वजह से चंद्रगिरी को पूरे ओडिशा का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। चंद्रगिरी की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। यहां ऐसे कई बौद्ध मठ हैं, जिसे एक्सप्लोर करना किसी पवित्र धार्मिक जगह से कम नहीं। (ओडिशा में घूमने की बेस्ट जगहें)
चंद्रगिरी और आसपास के इलाकों में किसी बेहतरीन और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले महेंद्रगिरि पर्वत का नाम जरूर शामिल रहता है। महेंद्रगिरि पर्वत ओडिशा की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां के पहाड़ों के हरे-भरे नजारे सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं।
महेंद्रगिरि पर्वत को पवित्र पर्वत भी माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार यह पर्वत की चोटी रामायण, महाभारत और पुराणों के साथ जुड़ी हुई है। कई लोगों का मानना है कि महेंद्रगिरि पर्वत पर भगवान परशुराम तप करते थे। महेंद्रगिरि पर्वत कई विलुप्त पेड़-पौधों के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: कहानी हिमालय की गोद में स्थित एक भव्य और रहस्यमयी फोर्ट की, जिसकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझी
चंद्रगिरी जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह यहां मौजूद चंद्रगिरी बौद्ध मठ के लिए भी फेमस है। स्थानीय लोगों के लिए चंद्रगिरी बौद्ध मठ स्वर्ग का द्वार है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बौद्ध मठ कई विपदाओं में रक्षा करता है।
चंद्रगिरी बौद्ध मठ के अंदर करीब 23 फुट ऊंची कांस्य की भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध के बगल में भगवान अवलोकितेश्वर और भगवान पद्मसंभव की प्रतिमाएं भी हैं। आपको बता दें कि मठ के दीवारों पर महात्मा बुद्ध के जीवन संबंधित कई चरणों का सुंदर चित्र निर्मित है।
चंद्रगिरी से कुछ ही दूरी पर मौजूद महेंद्रगढ़ एक खूबसूरत और मनमोहक गांव है। यह पूरा गांव हरियाली के बीच में घिरा हुआ है। कहा जाता है कि महेंद्रगढ़ गांव के आसपास तीन अन्य ऐसे ही खूबसूरत गांव मौजूद है।
महेंद्रगढ़ और तीन अन्य गांवों के पूरे क्षेत्र को 'खुशी और प्रचुरता की भूमि' के रूप में जाना जाता है। इन चारों गांवों को मिनी तिब्बती के नाम से भी जाना जाता है। इन जगहों में मौजूद लगभग सभी घरों की दीवारों पर भगवान बुद्ध से संबंधित चित्र को देखा जा सकता है।
चंद्रगिरी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस शहर में पहुंचने के बाद आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। सर्दी और मानसून के समय यहां की हरियाली चरम पर होती है।
चंद्रगिरी में तिब्बती संस्कृति का लुत्फ उठाने के साथ-साथ यहां के जंगलों में ट्रेकिंग और हईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की हरियाली में आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Skydiving Tips: पहली बार Skydiving करने जा रहे हैं तो इन टिप्स को भूलकर भी न करें इग्नोर
चंद्रगिरी पहुंचना बहुत ही आसान है। आपको बता दें कि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर चंद्रगिरी करीब 290 किमी है। रेल मार्ग या हवाई मार्ग से भुवनेश्वर आकर टैक्सी या कैब लेकर सड़क मार्ग द्वारा चंद्रगिरी पहुंच सकते हैं। ओडिशा के ब्रह्मपुर से चंद्रगिरी की दूरी करीब 81 किमी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta-shashanka_shovan, mr_jee, Mahendragiri
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।