Best places to visit in april 2024: अप्रैल साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी पड़ने लगती है। इस समय देश कई राज्यों में बच्चों की छुट्टियां भी रहती हैं।
अप्रैल में पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगह घूमना सबसे सुखद कार्य लगता है। इसलिए कई लोग अप्रैल में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगहों की तलाश करने लगते हैं।
अगर आप भी अप्रैल के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के साथ-साथ ढेर सारा मस्ती और धमाल भी कर सकते हैं।
डलहौजी (Dalhousie)
हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, लेकिन अगर आप अप्रैल के महीने में जा रहे हैं, तो फिर आपको डलहौजी पहुंच जाना चाहिए, क्योंकि डलहौजी को गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।
हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद डलहौजी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, मनमोहक झील-झरने और ठंडी हवाएं आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती हैं। डलहौजी में आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ खाज्जिअर, सतधारा झरना चंबा, पंचपुला और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य जैसी शानदार जगहों को डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:अप्रैल में हनीमून के लिए बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों का मौसम होता है सबसे अच्छा
गंगटोक (Gangtok)
अगर आप हिमाचल से निकालकर पूर्व भारत की किसी हसीन और शानदार जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको गंगटोक की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए।
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद गंगटोक पूर्व भारत का स्वर्ग माना जाता है। अप्रैल के महीने में यहां देश के लगभग हर कोने से ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं। गंगटोक देश में एक हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में फेमस है। यहां आप नाथु ला पास, ताशी व्यू पॉइंट और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मसूरी (Mussoorie)
चिलचिलाती गर्मी से दूर किसी हसीन और शांत जगह घूमने की बात होती है, तो उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद मसूरी का नाम जरूर लिया जाता है। इसे देश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।
मसूरी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा के लोग ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए यहां सबसे अधिक पहुंचते हैं। मसूरी में आप केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा और गन हिल जैसी कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गोकर्ण (Gokarna)
चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कई लोग पानी की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में अगर आप गोवा की गर्मी से दूर किसी हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको अप्रैल में गोकर्ण पहुंच जाना चाहिए।
समुद्र तट के किनारे होने के चलते गोकर्ण का मौसम हर समय सुहावना रहता है। इस खूबसूरत शहर के आसपास में स्थित समुद्री तटों में एक से एक बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गोकर्ण आप ओम बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच और कुडले बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:South India Travel: क्या आप दक्षिण-भारत के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? भूल नहीं पाएंगे सफर
पहलगाम (Pahalgam)
चिलचिलाती गर्मी से दूर किसी ठंडी जगह घूमने की बात हो और जम्मू कश्मीर का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। जम्मू कश्मीर में स्थित पहलगाम किसी भी मौसम और महीने में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।
गर्मियों के मौसम में पहलगाम का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है। इसलिए अप्रैल के महीने में यहां घूमने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां स्थित हरियाली, झील-झरने और दृश्य आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकते हैं। यहां आप तुलियन झील, शेषनाग झील और बीटा घाटी जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-travelgangtok, udi_a_name
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों