दक्षिण भारत का लगभग हर राज्य अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। जैसे-तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश या केरल में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों देशी और पर्यटक पहुंचते हैं।
दक्षिण भारतीय राज्य में ऐसे कई शहर, गांव और कस्बे मौजूद हैं, जो खूबसूरत और मनमोहक समुद्री तटों के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। केरल में भी ऐसे कई समुद्री तट मौजूद है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाने जाते हैं।
केरल में स्थित वर्कला के ऐसी जगह है, जिसे दक्षिण भारत का मिनी गोवा माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको वर्कला की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वर्कला केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक नगर है। यह खूबसूरत शहर त्रिवेंद्रम से करीब 51 किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। केरल के चर्चित शहर कोल्लम से करीब 37 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के तट पर मौजूद है।
केरल का वर्कला सैलानियों के बीच में एक फेमस डेस्टिनेशन के रूप में फेमस है। अरब सागर की हसीन लहरें, छोटे-छोटे चट्टान और आसपास मौजूद नारियल के खेत इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं
इसे भी पढ़ें: Butterfly Park: मध्य प्रदेश को मिला बटरफ्लाई पार्क का तोहफा, जानें टिकट और घूमने का समय
वर्कला शहर अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इस शहर में स्थित वर्कला सैलानियों के लिए काफी लोकप्रिय है। इस खूबसूरत बीच को कई लोग मिनी गोवा के नाम से जानते हैं।
वर्कला बीच के किनारे आपको हजारों पर्यटक मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दे देंगे। बीच से कुछ दूरी पर मौजूद चट्टान इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इस बीच के किनारे हजारों की संख्या में पर्यटक लुभावने दृश्य का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। (केरल में घूमने की बेस्ट जगहें)
केरल का मिनी गोवा देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए बेहद ही खास है। यहां का नीला पानी और आसपास का माहौल बिल्कुल गोवा जैसा एहसास कराता है। वर्कला आसपास के इलाकों में लोकप्रिय पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है।
वर्कला बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी फेमस है। यहां कई सैलानी रासिलिंग, प्लायबोर्ड, ऑकटेन, जार्बिन बॉल और पैडल बोट्स का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। कई लोग समुद्र तट किनारे बैठकर सुकून का पल बिताते हैं।
केरल के वर्कला में ऐसी कई अन्य अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-
कप्पिल झील (Kappil Lake)- वर्कला में स्थित सबसे खूबसूरत जगह का जिक्र होता है, तो कप्पिल झील का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मानसून के समय इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
पापनाशम बीच (Papanasam Beach)- वर्कला में स्थित पापनाशम बीच एक लोकप्रिय स्थान होने के साथ-साथ एक पवित्र स्थान भी माना जाता है। इस बीच के बारे में बोला जाता है कि यहां डुबकी लगाने से आत्मा शुद्ध हो जाती है। कहा जाता है कि इसलिए यहां पूर्णिमा के दिन यह हजारों भक्त पहुंचते हैं। (भारत के सबसे खूबसूरत बीच)
अंजेंगो फोर्ट (Anjengo fort)- वर्कला में स्थित अंजेंगो फोर्ट एक ऐतिहासिक फोर्ट माना जाता है। इस फोर्ट का निर्माण अंग्रेजों द्वारा 1695 में बनवाया गया था। इस फोर्ट से उस समय व्यापार का काम किया जाता था।
इसे भी पढ़ें: Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप पहुंचने का ये सस्ता और आसान तरीका नहीं जानते होंगे आप
वर्कला पहुंचा बहुत ही आसान है। देश के किसी भी कोने से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचकर आसानी से जा सकते हैं। वर्कला राजधानी से करीब 54 किमी की दूरी पर मौजूद है।
आप तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट या फिर वर्कला रेलवे स्टेशन पहुंचकर आसानी से टैक्सी या कैब लेकर वर्कला यानी मिनी गोवा पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।