herzindagi
 best countries to visit in december

दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं दुनिया भर के ये 10 देश, यहां होटल से लेकर सब कुछ होता है सस्ता

जो लोग सर्दियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, वह इस बार घरेलू टूर की बजाय इंटरनेशनल टूर का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों पर साल खत्म होने का जश्न भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-12-21, 13:08 IST

साल खत्म होने में बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई देश-विदेश में घूमने की तैयारियों में लगा हुआ है। अगर आप भी कहीं घूमना जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी 10 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां ट्रैवल प्लान करना आपके लिए यादगार बन जाएगा। इन जगहों के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे।   

दुबई

indian best countries for travel

यह जगह न केवल दुनिया के महान शहरों में से एक है बल्कि सर्दियों में सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है। विशाल शॉपिंग मॉल से लेकर अलग-अलग डिजाइन की बिल्डिंग देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह जगह खूबसूरत बहुमंजिला इमारतों का देश होने के साथ-साथ कई चीजों के लिए फेमस है।

आपको यह भी ज्ञात है कि बुर्ज खलीफा यहां की सबसे ऊंची इमारत है। यहां आप दुबई संग्रहालय (Dubai Museum) , एक्वेवेंचर वॉटर पार्क और काइट बीच जैसी कई जगहों पर जा सकते हैं। 

क्राबी द्वीप

krabi island

आप थाईलैंड में स्थित क्राबी द्वीप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा स्थान है जो सर्दियों के दौरान भारत से एक अच्छी यात्रा करना चाहते हैं। यह थाईलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक खूबसूरत प्रांत है। (नए साल के मौके पर इन जगह घूमने का प्लान ऐसे बनाएं)

यहां के सफेद रेत वाले समुद्र तट और शानदार चूना पत्थर के टीले पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। हनीमून मनाने वाले जोड़े भी यहां खुशी-खुशी आ सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो भी आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- विदेश में मनाना चाहते हैं नए साल का जश्न, तो पार्टी के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये देश

 

पेरू

peru

यदि कोई सर्दियों के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर जाना चाहता है, जब मौसम बहुत सुहावना होता है, तो वह पेरू भी जा सकता है। यहां आप माचू पिचू में लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं। आप रेनबो माउंटेन पर चढ़ने का प्रयास कर सकते हैं।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पेरू में क्या करते हैं, बस यह याद रखें कि आर आपको यहां एक नया अनुभव होगा। साथ ही यहां की संस्कृति और परंपराएं भी पर्यटकों का मनोरंजन करती हैं।

लंदन 

places for travel dec

दिसंबर के महीने में आप लंदन भी जाने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह भी अद्भुत होता है। सर्दियों में यहां चलने वाली ठंडी हवाएं पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आती हैं। यह जगह घूमने-फिरने के साथ-साथ शॉपिंग के लिए भी अच्छा है। अंतरराष्ट्रीय शहर होने के कारण यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। 

इसे भी पढ़ें- Year Beginner 2024: आप भी पत्नी के साथ बनाएं हनीमून पर जाने का प्लान, भारत की इन जगहों पर कम आता है खर्चा

मालदीव

अब अगर दिसंबर के महीने में किसी अच्छे लोकेशन की बात हो रही है, तो इसमें मालदीव कैसे नहीं आएगा। यह एक खूबसूरत और शांतिपूर्ण जगह है।यहां के छोटे-छोटे द्वीप, खूबसूरत समुद्र तट, शानदार रिसॉर्ट्स हर किसी को हैरान  कर देते हैं। इसलिए इस दिसंबर में आप भी इन क्रिस्टल क्लियर समुद्र तटों का आनंद ले सकते हैं। (इन शानदार हिल स्टेशन से नए साल का करें आगाज)

सिंगापुर 

अगर आपको इतिहास, संस्कृति और परंपरा के मिश्रण से भरपूर किसी जगह पर जाना है, तो सिंगापुर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यहां र्गाडन बाय द बे, रंग-बिरंगा बोटैनिक गार्डन, चाइनाटाउन और पंगा गोल वॉटरवे पार्क पर चलने का मजा ले सकते हैं।

अगर आपको पूरा सिंगापुर एक ही बार में अपनी आंखों से देखना है, तो आप 165 मीटर ऊंची सिंगापुर फ्लायर से देख सकते हैं। यहां से आपको इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ हिस्से भी नजर आएंगे। इनके सिवा आप नेपाल, मलेशिया, इटली और श्रीलंका जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।