Year Beginner 2024: आप भी पत्नी के साथ बनाएं हनीमून पर जाने का प्लान, भारत की इन जगहों पर कम आता है खर्चा

इन जगहों की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको कम बजट में होटल भी आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही, घूमने-फिरने के लिए आप स्कूटी भी रेंट पर ले सकते हैं।  

 budget friendly honeymoon destinations  india

अगर आपकी शादी की तारीख तय हो चुकी है और आप हनीमून के लिए कोई कम बजट में खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 10 बेस्ट हनीमून प्लेसिस के बारे में बताने वाले हैं।

इन जगहों की सबसे खास बात यह है कि अगर आप यहां गए, तो आप दुखी नहीं होंगे। अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने हनीमून के लिए गलत जगह चुन ली। लेकिन आप ऐसा नहीं कहेंगे, क्योंकि इस लिस्ट में बताए गए सभी प्लेसिस आपको निराश नहीं करेंगे।

अगर आप कम बजट में हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आप होटल सस्ते बुक करें। होटल पर ज्यादा खर्चा न करें।

1. श्रीनगर (Best Honeymoon Destinations In India)

Best Honeymoon Destinations In India

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, जिसे धरती का स्वर्ग माना जाता है। पहाड़ियां, ढलानें, झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और सारी प्राकृतिक सुंदरता एक ही जगह पर आपको देखने को मिलेगी। कपल्स के लिए इससे बेस्ट रोमांटिक जगह और कोई नहीं हो सकती। यहां एक हफ्ते का बजट लगभग 40 हजार तक आता है। लेकिन आप अगर कम दिनों के लिए जाएंगे, तो आप 30 हजार तक भी घूम कर आ सकते हैं।

2. गोवा

budget honeymoon destinations in india

अगर आप और आपकी पत्नी सूर्यास्त के समय समुद्र की लहरों का नजारा देखना चाहते हैं, तो गोवा जाएं। वहां का माहौल आपको एक रोमांटिक एहसास देता है। यहां 4 दिनों तक घूमने और रहने का खर्चा 40 हजार तक आता है

3. कुर्ग, कर्नाटक

COORG PLACES

इस क्षेत्र को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। संतरे के पेड़ों की खुशबू और चारों तरफ हरियाली देखना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यह छोटा सा शहर निश्चित रूप से उन लोगों को पसंद आएगा जो शोर-शराबे के बिना शांतिपूर्ण माहौल चाहते हैं। यहां आप मात्र 20 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

4.नैनीताल, उत्तराखंड

top  honeymoon destinations in india,

उत्तराखंड में नैनीताल हनीमून कपल्स के लिए अच्छी जगह मानी जाती है। पहाड़ियों से घिरा और बीच में एक झील का नजारा देखना काफी रोमांचक होता है। यहां आप जरा सोचिए अगर नाव की सवारी करेंगे तो, यह कितना रोमांटिक होगा। आप यहां 15 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बस आप होटल सस्ते में बुक करें।

इसे भी पढ़ें- हिस्ट्री लवर कपल इन जगहों पर कर सकते हैं अपना हनीमून प्लॉन

5. जैसलमेर, राजस्थान

cheap honeymoon destinations in india

शाही महलों का नजारा देखने के शौकीन है, तो आप जैसलमेर जा सकते हैं। यहां के ऐतिहासिक स्थल आपको पसंद आएंगे। आप हाथी और ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप यहां जा रहे हैं, तो केवल जैसलमेर न जाएं, आप जैसलमेर के बाद माउंट आबू, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर भी घूमने जाएं।(प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाएं यादगार)

आप जैसलमेर की यात्रा 15 हजार में पूरी कर सकते हैं।

6. शिमला, हिमाचल प्रदेश

SHIMLA  BEST PLACES

हनीमून की बात हो तो शिमला को कैसे भूल सकते हैं? रोमांटिक माहौल के साथ ये जगह आपका हमेशा स्वागत करती है। क्योंकि यहां गर्मी और सर्दी दोनों में ही मौसम शानदार होता है। ठंड में आपको यहां बर्फ देखने का भी मौका मिलेगा। आप मात्र 15000 रुपये में ये ट्रिप कर सकते हैं।

7. लक्षद्वीप

low budget honeymoon destinations in india

कितना अच्छा अहसास होगा, जब आपके चारों ओर समुद्र हो और आप बीच में हैं। एक पल के लिए कल्पना कीजिए, नीले आसमान के बीच सफेद रेतीले समुद्र तट पर आप चल रहे हों और बातें कर रहे हों। पार्टनर के साथ इसका अहसास करना कितना रोमांटिक होगा।

यहां की कुटियाएं भी बेहद आकर्षक हैं। आप यहां 30 हजार रुपये में यात्रा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप एक्टिविटी पर ध्यान न दें, वरना आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - हनीमून मनाने के लिए नहीं है पैसे तो इस तरह बनाएं अपने घर के आसपास घूमने की प्लानिंग

8. ऊटी, तमिलनाडु

Year Beginner

ऊटी भी हनीमून के लिए परफेक्ट जगह है। यहां बॉटनिकल गार्डन, रोज़ गार्डन, ऊटी झील जैसे कई आकर्षण स्थल हैं। आपको यहां यात्रा करने में 15 हजार तक खर्चा आ जाएगा। अगर आप सस्ते में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यात्रा की शुरूआत ट्रेन से करें। स्लीपर कोच में टिकट सस्ती 400 से 500 रुपये में मिल जाती है।

9. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

darjeeling  romantic honeymoon PLACE

अगर आप पार्टनर के साथ दार्जिलिंग जाएंगे, तो वाकई आपके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि यहां का नजारा शानदार होता है। ज्यादातर हनीमून कपल्स इसी क्षेत्र को पहली प्राथमिकता देते हैं। यहां का ठंडा मौसम आपको और भी रोमांटिक बना देगा। यहां आप 20 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। (कम बजट वालों के लिए बेस्ट है ये विदेश की ये 3 जगह)

10. बैकवाटर्स, केरल

भगवान का स्वर्ग कहे जाने वाले केरल में प्राकृतिक सुंदरता की कोई कमी नहीं है। खूबसूरत नहरें, नदियां और चारों तरफ सुंदर नजारों से भरी ये जगह हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट है।

यहां आप हनीमून बोट पर यात्रा कर सकते हैं। लेकिन बोट पर रुकना आपको महंगा पड़ सकता है। अगर कम बजट में यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो आप बोटिंग न करें। केरल ट्रिप आप 30 हजार में पूरी कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP