herzindagi
famous foreign countrys to travel  new year

विदेश में मनाना चाहते हैं नए साल का जश्न, तो पार्टी के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये देश

नए साल पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में जा सकते हैं। इन जगहों की खूबसूरती देखकर आपको बिल्कुल स्वर्ग जैसा अहसास होगा।  
Editorial
Updated:- 2023-12-20, 14:45 IST

कुछ ही दिनों में 2023 खत्म हो जाएगा। यह स्वाभाविक है कि बहुत से लोग सोच रहे हैं कि नए साल के लिए कहां जाएं। इस साल कई लोग चाहते होंगे कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जो नए साल की शुरूआत के लिए बेस्ट है।

शोर-शराबे से दूर इन जगहों पर पार्टी करने में आपको बेहद अलग अहसास होगा। आज के इस आर्टिकल में हम दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे। 

हवाना

new year best place for visit

क्यूबा की राजधानी हवाना, जिसे बेस्ट नाइटलाइफ़ प्लेस माना जाता है।  यहां आपको सड़कों पर घूमना एक जादुई अनुभव कराएगा। रंग-बिरंगी बिल्डिंग और कारों को देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी दुसरी दुनिया में आ गए है। ऐसा नजारा आपने आज से पहले कहीं नहीं देखा होगा।

new year best places for visit

क्यूबा घूमने का सबसे अच्छा समय जनवरी से फरवरी के बीच है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में भी शामिल है। यहां नए साल पर आप पथरीली सड़कों पर घूमें, अलग-अलग वास्तुकला का आनंद लें। शहर के कई हिस्सों में आपको म्यूजियम, चर्च और अन्य सांस्कृतिक स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। 

घूमने के लिए जगह- मारिया ला गोर्डा, केयो लार्गो डेल सुर, सैंटियागो डी क्यूबा और  विनालेस का नजारा देखने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  Year Beginner 2024: आप भी पत्नी के साथ बनाएं हनीमून पर जाने का प्लान, भारत की इन जगहों पर कम आता है खर्चा

 

बर्गेन

bergen

नॉर्वे के शानदार पहाड़ों के बीच बसा यह शहर वाकई आपका दिल जीत लेगा। यह  दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।  इस शहर को फ़जॉर्ड्स की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां रंग-बिरंगे लकड़ी के घर आपको हैरान कर देंगे। यहां अगर आप जाएं, तो  बाजार चौक घूमने जरूर जाएं। (मात्र 5000 में इस तरह प्लान करें गोकर्ण ट्रिप)

norway bergen best place

700 साल पुरानी मछली के बाज़ार में आपको  शहर के इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। इसके सिवा बर्गेन हस किला आकर्षण केंद्रों में से एक है। अगर आप एक साथ लकड़ी की इमारतों का झुंड देखना चाहते हैं, तो आपको ओल्ड बर्गेन जाना चाहिए। यहां आप 35 ऐतिहासिक लकड़ी के घरों को देख सकते हैं। यह जगह नए साल का जश्न बनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें-   New Year Celebration: भीड़-भाड़ से दूर उत्तराखंड की इन मनमोहक जगहों पर सेलिब्रेट करें न्यू ईयर

ब्रुग्स

Bruges

एक और खूबसूरत जगह बेल्जियम में ब्रुग्स है। कहा जा सकता है कि यह भारतीय फिल्मों के लिए पसंदीदा जगह है। यहां  बेसिलिका ऑफ़ द होली ब्लड नाम से एक जगह है, जहां कहा जाता है कि इस पवित्र स्थान में ईसा मसीह के अवशेष और उनका रक्त रखा हुआ है।

यहां आप सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही जा सकते हैं। अगर आप ब्रुग्स की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो  ब्रुग्स की नहरों में नाव की सवारी कर सकते हैं।  इसमें आप सुबह 10 बजे से शाम 6:00 बजे तक यात्रा कर सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।