Famous Sita Mata Temple: भारत में माता सीता के कई फेमस मंदिर हैं, जहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। लेकिन सीता नवमी का दिन हर दिन से सबसे अलग और खास होता है। इस दिन मंदिरों को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया जाता है।
इस बार सीता नवमी 16 मई गुरुवार को है। इस दिन लोग जगह-जगह माता के पौराणिक मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आस-पास स्थित फेमस सीता मंदिर की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
विवेक विहार, सीता राम मंदिर (Sita Ram Mandir)
यह माता सीता और भगवान राम को समर्पित मंदिर है। दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन निकट विवेक विहार में स्थित इस राम मंदिर में लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर काफी सुंदर है, इसकी दीवारें हर किसी को आकर्षित करती हैं। इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 1979 को राम नवमी के दिन हुई थी।
यहां हर साल माता सीता और प्रभु राम का पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह मंदिर लोगों को अपनी शानदार वास्तुकला के लिए भी आकर्षित करता है।
- समय- सुबह 6 बजे से 11:30 तक और शाम 4 बजे से 10 बजे तक खुला रहता है। ध्यान रखें मंदिर दोपहर में बंद रहता है।
चांदनी चौक, राम सीता मंदिर
अगर माता सीता और प्रभु राम के एक साथ दर्शन करने हैं, तो आपको चांदनी चौक जाना चाहिए। क्योंकि यहां एक साथ आपको कई मंदिर देखने को मिल जाएगा। यहां ऐसे भी मंदिर है, जिनका इतिहास 500 साल से भी पुराना बताया जाता है। यह जगह माता सीता के फेमस मंदिर में से एक माना जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-सीता जी को मुंह दिखाई में मिला था ये महल, भगवान श्रीकृष्ण व कैकेयी से भी जुड़ी है कथा
लोधी रोड, माता सीता मंदिर
लोधी रोड पर स्थित माता सीता और भगवान राम का मंदिर भी अपनी वास्तुकला के लिए फेमस है। यहां मंदिर में आपको केवल माता सीता और भगवान राम ही नहीं, बल्कि भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं।
- नजदीकी मेट्रो स्टेशन- जेएलएन स्टेडियम
इसके अलाा आपनोएडा 16A में स्थित राम मंदिर , मयूर विहार फेज़ 1 में सीता राम मंदिर और अशोक विहार के राम सीता मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों