Most Famous Ram Temples In India: आज की तारीख में अगर कोई धार्मिक स्थल चर्चित है, तो उसका नाम है अयोध्या का राम मंदिर। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पूरे भारत में गूंज रही है। हर तरफ जय श्री राम- जय श्री राम के नारे लग रहे हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि अयोध्या का राम मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अब विश्व स्तर पर फेमस हो चुका है। ऐसे में अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि अयोध्या के अलावा भारत के किन-किन शहरों में प्रसिद्ध राम मंदिर स्थित है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या के अलावा भारत में स्थित उन राम मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। यहां आप भी जरूर पहुंचें।
राम राजा मंदिर (Ram Raja Temple, Madhya Pradesh)
उत्तर भारत में अयोध्या के अलावा किसी अन्य प्रसिद्ध और पवित्र राम मंदिर का जिक्र होता है, तो सबसे पहले राम राजा मंदिर का जिक्र जरूर होता है। यह पवित्र मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में मौजूद है। ओरछा मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत डेस्टिनेशन माना जाता है।
राम राजा मंदिर के बारे में मान्यता है कि यह देश का एक ऐसा मंदिर है, जहां श्री राम को भगवान के रूप में नहीं, बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। मंदिर परिसर में भगवान राम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, महाराजा सुग्रीव और नरसिंह भगवान की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां हर दिन राजा राम को शस्त्र सलामी दी जाती है।
इसे भी पढ़ें:Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें
त्रिप्रायर श्री राम मंदिर (Triprayar Sri Rama Temple, Kerala)
केरल जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है, ठीक उसी तरह यहां स्थित त्रिप्रायर श्री राम मंदिर के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यह प्राचीन मंदिर पूरे दक्षिण-भारत का गौरव माना जाता है। यहां हर दिन हजारों भक्त अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं।
केरल के त्रिशूर जिले में स्थित त्रिप्रायर मंदिर में भगवान राम को त्रिप्रयारप्पन या त्रिप्रायार थेवर पूजा की जाती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां स्थापित मूर्ति की पूजा-पाठ भगवान कृष्ण करते थे, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। कहा जाता है जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन करने आते हैं उनकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
रामास्वामी मंदिर (Ramaswamy Temple, Tamil Nadu)
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित रामास्वामी मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर होने के साथ-साथ एक पवित्र मंदिर भी है। यह पवित्र मंदिर भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम को समर्पित है।
कहा जाता है कि इस मंदिर का उल्लेख रामायण में भी है। रामास्वामी मंदिर के बारे में बोला जाता है कि मंदिर की दीवारों पर मौजूद वास्तुकला रामायण के समय हुई सभी प्रसिद्ध घटनाओं को दर्शाती हैं। इस मंदिर को दक्षिण भारतीय लोग देश का अयोध्या मानते हैं। यह देश का एक ऐसा मंदिर है, जहां राम, सीता और लक्ष्मण के साथ शत्रुघ्न की मूर्ति भी स्थापित है।
सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर (Sita Ramachandra Swamy Temple, Telangana)
सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। यह पवित्र मंदिर तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। राम नवमी आदि विशेष मौके पर यहां लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।
सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर के बारे में पौराणिक कथा है कि यह मंदिर उस जगह स्थापित है, जहां जब भगवान राम सीता को लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी पार की थी। इस पवित्र मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें:Hill Stations Near Ayodhya: अयोध्या के आसपास स्थित हैं ये बेहतरीन हिल स्टेशन, आप भी प्लान बनाएं
कालाराम मंदिर (Kalaram Temple, Maharashtra)
कालाराम मंदिर देश के सबसे महत्वपूर्ण भगवान राम मंदिरों में से एक है। यह पवित्र और प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र राज्य के शहर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।
कालाराम मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान राम की मूर्ति काले रंग में विराजमान है। इसलिए इसे कालाराम मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान राम की काले रंग की मूर्ति गोदावरी नदी में मिली थी। इस मंदिर में भगवान राम के अलावा माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित हैं।(अयोध्या राम मंदिर में इन चीजों के साथ न करें एंट्री)
भारत में स्थित अन्य प्रसिद्ध राम मंदिर
देश में ऐसे कई अन्य पवित्र और प्रसिद्ध राम मंदिर मौजूद हैं, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। जैसे-अमृतसर में स्थित श्री राम तीर्थ मंदिर, जम्मू में स्थित रघुनाथ मंदिर, ओडिशा में मौजूद राम मंदिर, चित्रकूट राम मंदिर, बिहार में मौजूद विराट रामायण मंदिर।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों