Hill stations around ayodhya ram mandir: अयोध्या के लिए साल 2024 का जनवरी महीना ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज होने वाला है, क्योंकि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन दिनांक 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है।
22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर देश के लगभग हर हिस्से में राम भक्तों के अलावा अन्य धर्म के लोग भी पहुंचने वाले हैं।
अयोध्या तो राम मंदिर के लिए फेमस हो ही चुका है, लेकिन इस शहर से कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद ऐसे कई हिल स्टेशन मौजूद है, जहां एक बार घूमने के बाद आप बार- बार घूमने पहुंचना चाहेंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या राम मंदिर से आसपास में मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या के आसपास सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो पोखरा का नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मौजूद है।
पोखरा की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यह खूबसूरत शहर अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, मनमोहक झीलों, पर्वतीय चोटियों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पूरे नेपाल में प्रसिद्ध है। यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद नैनीताल किसी जन्नत से कम नहीं है। यह उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां सबसे अधिक पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, मनमोहक झील-झरने, देवदार के पेड़ और घास के हरे-भरे मैदान नैनीताल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नैनीताल में आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन, टिफिन टॉप और हिमालयन व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नैनीताल में आप ट्रेकिंग के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 208 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद भरतपुर नेपाल का एक खूबसूरत शहर होने के साथ-साथ एक मनमोहक हिल स्टेशन भी है। यह खूबसूरत शहर चारों साइड से पहाड़ों से घिरा हुआ है।
भरतपुर काठमांडू और पोखरा के बाद नेपाल का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। भरतपुर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद चितवन नेशनल पार्क में बेहतरीन जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा बीस हजारी लेक, देवघाट धाम और शिवा घाट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद अल्मोड़ा एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भारत के कई राज्यों में फेमस है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने, देवदार के पेड़ और घास के मैदान अल्मोड़ा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
अल्मोड़ा प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आप ट्रेकिंग करने से लेकर हाईकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में अल्मोड़ा की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते हैं एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम
अयोध्या के आसपास ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- अयोध्या से करीब 480 किमी दूरी पर मौजूद काठमांडू, करीब 365 किमी की दूरी पर मौजूद लेखनाथ, नेपाल और 518 किमी की दूरी पर मौजूद भीमताल हिल स्टेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-x,insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।