herzindagi
devi sita famous temple in india

Sita Navami 2024: भारत में यहां स्थित है माता सीता के फेमस मंदिर, दर्शन के लिए हर दिन लगती है श्रद्धालुओं की भीड़

भारत में माता सीता का ऐसा भी मंदिर है, जहां भगवान राम के बिना सीता माता की आराधना की जाती है। इस मंदिर के रहस्यों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 12:49 IST

देशभर में मां सीता के कई ऐसे मंदिर हैं, जो इतिहास को दर्शाते हैं। यह मंदिर ऐसे हैं, जहां आपको हर दिन हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। इन मंदिरों से आपको रामायण के रहस्यों को भी जानने का मौका मिलेगा। इसी तरह भारत में एक ऐसा खास मंदिर भी है, जहां मां सीता के साथ उनके जुड़वे पुत्र लव-कुश की भी पूजा होती है।

ऐसे ही कई खास मंदिरों के बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगे। सीता नवमी 2024 पर आप यहां जा सकते हैं। इस साल सीता नवमी 16 मई को मनाई जाएगी। 

सीता देवी मंदिर, केरल

kerala

वायनाड में स्थित मां सीता का यह खास मंदिर  हरे-भरे पौधों और पेड़ों से गिरा हुआ है।  यह भारत के सबसे दुर्लभ मंदिरों में से एक है। यहां मंदिर में आपको लव और कुश की मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह शांत वातावरण में स्थित इसिलए। यहां पूजा के लिए आने वाले भक्तों को बेहद सुकून का अहसास होता है। मंदिर को सीता देवी लव कुश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। 

  • समय- सुबह 5:00 बजे - दोपहर 12:30 बजे तक
  • शाम 5:30 बजे - शाम 7:30 बजे

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Trip: दिल्ली से 3 दिन अयोध्या घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

 

 

सीता गुफा, महाराष्ट्र

नासिक में स्थित माता सीता के इस मंदिर के बारे में आप रामायण कथा में भी पढ़ सकते हैं। नासिक के पंचवटी में स्थित इस मंदिर को सीता गुफा  के नाम से इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहां माता सीता वनवास के दौरान भगवान राम के साथ रही थीं। इस जगह पर आपको पांच पवित्र बरगद के पेड़ भी देखने को मिलेंगे। इसलिए ही इस जगह को पंचवटी के नाम से जाना जाता है। गुफा में जाने के लिए आपको सीढ़ियों से होकर गुजरना होगा। 

  • समय- सुबह 6:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक।
  • कैसे पहुंचे- नासिक रेलवे स्टेशन गुफा केवल 5 किमी दूर है। 

इसे भी पढ़ें- सीता जी को मुंह दिखाई में मिला था ये महल, भगवान श्रीकृष्ण व कैकेयी से भी जुड़ी है कथा

इस मंदिर मे भगवान राम के बिना होती है मां सीता की पूजा

famous sita temple

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के करीला में स्थित मां सीता को समर्पित एक सबसे खास मंदिर है। भारत में यह सबसे अलग और खास मंदिर इसलिए माना जाता है, क्योंकि यहां श्री राम के बिना ही माता सीता को पूजा जाता है।  इस मंदिर में माता सीता अपने दोनों पुत्रों के साथ विराजमान हैं। यह भारत में फेमस माता सीता के मंदिर में से एक है।

माना जाता है कि जब भगवान राम ने माता सीता का त्याग कर दिया था, तब वह यही आकर रह रही थी। माता सीता ने अपने आगे का जीवन, वन में स्थित महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में गुजारा था। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।