herzindagi
image

मुंबई में नवरात्रि के समय किन मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं लोग, यात्रा से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

नवरात्रि एक भारतीय त्योहार है जिसे हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों के दौरान, देवी की स्थापना की जाती है और पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा की जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 16:34 IST

नवरात्रि का पर्व आते ही लोगों को सबसे पहले मुंबई की याद आती है। क्योंकि यहां सड़कों से लेकर बाजार माता के इस पर्व में दुल्हन की तरह से सज जाते हैं। शाम के समय होने वाला डांडिया और गरबा कार्यक्रम एक जश्न की तरह होता है। यहां बड़े पैमाने पर गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रसिद्ध सेलिब्रिटी और फिल्मी सितारे भी शिरकत करते हैं। इसलिए भी लोगों को नवरात्रि के पर्व में मुंबई आना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्री के पर्व में मुंबई आ रहे हैं, तो माता के फेमस मंदिरों में दर्शन करना न भूलें। मुंबई के इन प्रसिद्ध मंदिरों में नवरात्रि के समय विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुंबा देवी मंदिर

mumba devi to mahalaxmi famous mata rani temples to visit in mumbai during navratri 2024

अगर मुंबई में माता के सबसे चमत्कारी मंदिर की बात होती है, भक्तों के मुंह में सबसे पहले मुंबा देवी का नाम आता है। यह मुंबई शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह जितना पुराना मंदिर है, उतना ही भक्तों का विश्वास इस मंदिर के प्रति भी गहरा है। मंदिर का निर्माण 1675 में किया गया था। इस मंदिर में स्थित माता की मूर्ति भी सबसे अनोखी है। मुंबा देवी की मूर्ति काले पत्थर से बनी है जबकि उनके चेहरे को नारंगी रंग से रंगा गया है। अगर आप नवरात्रि में मुंबई जा रहे हैं, तो आपको एक बार इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाना चाहिए। यह मुंबई का सबसे खास मंदिर माना जाता है।

  • समय- सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहता है फिर शाम को 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।
  • लोकेशन- 45/47, धनजी स्ट्रीट, मुंबादेवी क्षेत्र, कालबादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र

माता वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर की तरह मुंबई में भी माता का एक अनोखा मंदिर है। यह शहर के मध्य में स्थित। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां भी भक्तों को आंतरिक गर्भगृह तक पहुंचने के लिए एक गुफा से होकर निकलना पड़ता है। यही कारण है कि इस मंदिर को जम्मू के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर की तरह ही माना जाता है। यहां आपको माता के दर्शन के लिए गुफा में रेंगना होगा। अगर इस नवरात्रि आप जम्मू नहीं जा पा रहे हैं, तो यहां दर्शन करने जा सकते हैं।

  • लोकेशन- सुभाष लेन, मलाड, प्राइमल नगर, मलाड पूर्व, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समय- मंदिर हर दिन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहता है फिर शाम को 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें- Best Navratri Events 2024 Mumbai: मुंबई में गरबा-डांडिया खेलने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट, पार्टनर के साथ आप भी जाएं

महालक्ष्मी मंदिर

mahalakshmi temple

माता के इस मंदिर को मुंबई में सबसे ज्यादा दर्शन करने वाली जगह में से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1831 में धाकजी दादाजी नामक एक हिंदू व्यापारी ने किया था। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और खास रूप से मंदिर का प्रवेश द्वार लोगों को और भी ज्यादा आकर्षित करता है। नवरात्रि के त्योहार के दौरान मंदिर में रखी माता की मूर्ति ऐसे प्रतीत होती है, जैसे वह भक्तों को आशीर्वाद दे रही है। आप भी यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं।

  • समय- सुबह 6:30 बजे से रात 10:00 बजे तक
  • लोकेशन- भूलाभाई देसाई मार्ग, महालक्ष्मी पश्चिम, कुंभला हिल, मुंबई, महाराष्ट्र

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, वाराणसी के इस मंदिर में हो जाएंगे दर्शन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।