गणेश पर्व के दसवें दिन को अनंत चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। यह दिन भक्तों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन बप्पा के पर्व का समापन होता है। लोग नम आंखों से बप्पा का विसर्जन करते हैं और उन्हें अगले साल फिर आने के लिए निमंत्रण देते हैं। अनंत चतुर्दशी का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी एक खास दिन होता है।
लोग इस दिन जगह-जगह मंदिरों में बप्पा के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई में भगवान गणेश का मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इस मंदिर के नाम से पता चलता है कि यहां भगवान स्वयं प्रकट हुए थे। मुंबई में एक प्रमुख और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। स्वयंभू गणेश मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। भक्तों का मानना है कि यहाँ की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि, और समर्पण मिलता है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको पतली गलियों से होकर गुजरना होगा। इस मंदिर में अनंत चतुर्दशी के दिन बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इस मंदिर में भगवान विशाल चट्टान पर बने हुए है। भगवान गणेश की छवि को सिंदूर लगा हुआ है। मंदिर में देवी शीतला माता और गौरी माता भी विराजमान है। यह सबसे फेमस गणेश मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई में कहां लगता है बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल, गणेश चतुर्थी के पर्व में जाने का बना लें प्लान
इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां बप्पा जड़ी-बूटियों में विराजमान है। मंदिर औषधीय पौधों से घिरा हुआ है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके शीर्ष पर एक मढ़ी है। इस मंदिर का इतिहास 130 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में भगवान की मर्ति के अलावा, माना जाता है कि दुनिया में रिद्धि-सिद्धि वाले गणपति बप्पा की केवल तीन मूर्तियां हैं। इस मंदिर को गिरगांव या दक्षिण मुंबई का सबसे पुराना मंदिर बताया जाता है। इस मंदिर में अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा होती है। यहां सबसे सुंदर गणेश पंडाल में से एक पंडाल सजता है।
इसे भी पढ़ें- Siddhivinayak Temple Darshan: सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन कैसे करें? जानें कब और किस तरह मिलेगी एंट्री
अनंत चतुर्दशी के दिन अगर आप कहीं जाना चाहते हैं, तो पूरे परिवार के साथ यहां जाने का प्लान बनाएं। यह मंदिर भले ही बाहरी लोगों के बीच इतना फेमस न हो, लेकिन स्थानीय लोगों का मंदिर से गहरी आस्था है। यहां अन्य शहरों से लोग दर्शन के लिए आते हैं। गणेश पर्व में यहां बप्पा की खास तरह से पूजा-अर्चना होती है। आपको यहां अनंत चतुर्दशी पर अन्य मंदिरों के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।