भक्तों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। एक बार फिर बप्पा के आगमन का समय आ गया है। इस 7 सितंबर से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश पर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में हर कोई बप्पा के दर्शन के लिए जगह-जगह पंडाल घूमने जाने का प्लान बनाता है। गणेश चतुर्थी के इस खास पर्व में लोग पंडाल में उनकी प्रतिमा को सजाते हैं और हर दिन सुबह शाम उनकी विधा-विधान से पूजा होती है। लोग एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद लेते हैं और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देते हैं।
आपको हर पंडाल में अलग-अलग थीम देखने को मिलेगी। कुछ पंडालों में खास तौर पर पारंपरिक और आधुनिक कला के मिश्रण को देखा जा सकता है। कई ऐसे पंडाल भी होते हैं, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। ये कार्यक्रम भी लोगों को आकर्षित करते हैं। अगर आप दिल्ली में रहकर इस बार गणेश पर्व को खास बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में भगवान गणेश के सुंदर पंडाल की जानकारी देंगे। जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।
DDA ग्राउंड, संत निरंकारी समागम, बुरारी- यहां बप्पा के पर्व की धूम 7 से 16 सितंबर तक देखने को मिलेगी। 10 दिनों के इस पर्व के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंडाल दर्शन के लिए लोगों को परेशानी न हो, इसलिए इस बार इसे मेट्रो स्टेशन के पास ही सजाया जा रहा है। यहां के पंडाल की सबसे खास बात यह है कि मुंबई में लालबाग चा राजा (Lalbagh Ka Raja) की मूर्ति की तरह ही यहां की भी मूर्ति सजाई गई है।
इसे भी पढ़ें- गणेश उत्सव में दिल्ली-NCR के इन मंदिरों का नजारा होता है सबसे सुंदर, बप्पा के दर्शन के लिए आप भी जाएं
मयूर विहार में स्थित इस मंदिर में हर साल भगवान गणेश का खास पंडाल सजता है। अगर आप दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो मंदिर जा सकते हैं। लेकिन अगर पंडाल का सुंदर आयोजन देखना चाहते हैं, तो इसके लिए भी यह जगह बेस्ट है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में यहां आपको कई तरह के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फेमस है भगवान के ये मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने
हर साल धूमधाम से पीतमपुरा में भी गणेश पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल यहां बप्पा का सबसे अनोखी विराजमान की जाती है। सुंदर पंडाल के साथ-साथ भगवान की सुंदर मूर्ति से भी आपकी नजर नहीं हटेगी। पिछले साल बप्पा की मूर्ति का साइज साढ़े 17 फीट रखा गया था। इस बार गणेश उत्सव मनाने वाले लाल बाग का राजा ट्रस्ट खास तौर से तैयारी कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- नोएडा के इन मंदिरों में दर्शन करने जाएं, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ
दिल्ली वालों के लिए सबसे खास जगह कनॉट प्लेस है। हर साल की तरह इस साल भी हनुमान मंदिर के पास स्थित गणेश मंदिर में बप्पा का पंडाल सजाया जाने वाला है। पंडाल सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। हर साल यहां गणेश पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों की भारी भीड़ भगवान के दर्शन के लिए आती है। यह दिल्ली के फेमस गणेश मंदिर में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।