herzindagi
Ganesh pandals in mumbai

मुंबई में कहां लगता है बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल, गणेश चतुर्थी के पर्व में जाने का बना लें प्लान

मुंबई में गणेश चतुर्थी के दौरान, कई बड़े और भव्य गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। इस पर्व में मुंबई इतनी खास और अलग लगती है, जिसकी सुंदरता देखने के बाद आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होगा।  
Editorial
Updated:- 2024-09-07, 12:18 IST

गणपति बप्पा के 10 दिनों के पर्व की शुरुआत 7 सितंबर से होने जा रही है। इसकी तैयारियां लगभग हर जगह पूरी हो गई है और लोगों को सुंदर सजे हुए पंडाल देखने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बप्पा के इन पंडालों में भगवान की सुंदर विशाल मूर्ति विराजमान की जाती है और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया जाता है। हर दिन उनकी सुबह शाम आरती होती है और प्रसाद में मोदक भोग लगाया जाता है।

इस शानदार पर्व का असली रंग देखने की चाहत रखने वाले हजारों लाखों लोग हर साल मुंबई जाते हैं। क्योंकि मुंबई से अच्छा गणेश उत्सव आप पूरे देश में कहीं नहीं देख पाएंगे। अगर आप इस खास पर्व में मुंबई के सबसे सुंदर और बड़े पंडाल के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सुंदर और खास पंडालों की जानकारी विस्तार से देंगे। 

मुंबई में कहां लगा है भगवान गणेश का सुंदर पंडाल

Lalbaugcha Raja  LOOK

लालबागचा राजा- अगर मुंबई में सबसे सुंदर और सबसे आकर्षक पंडाल की बात होती है, सबसे पहले लालबागचा राजा का नाम आता है। यह मुंबई के सबसे फेमस  गणपति पंडालों में से एक है। दूर-दूर से दर्शन के लिए आ रहे लोग सबसे पहले इस प्रतिमा को देखने आते हैं। इस पंडाल में हर साल बप्पा की प्रतिमा लगभग 18 से 20 फीट ऊंची रखी जाती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by LalbaugchaRaja (@lalbaugcharaja)

इस साल लालबाग राजा की 14 फीट की मनमोहक बप्पा मूर्ति मयूरासन पर विराजमान हैं।  इतना ही नहीं भगवान की मूर्ति को असली सोने और चांदी के गहनों से सजाया जाता है। इस बार लालबाग के राजा को अंबानी परिवार ने 20 किलो सोने का मुकुट चढ़ाया है। जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यहां आप गणेश चतुर्थी पर मेला भी देखने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कहां लगता है भगवान गणेश का सबसे सुंदर और बड़ा पंडाल, दर्शन से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

 


मुंबई चा राजा गणेश उत्सव पंडाल

MUMBAI CHA RAJA

मुंबई के परेल नगर में स्थित में मुंबई चा राजा, शहर की सबसे लोकप्रिय मूर्तियों और पूजा मंडलों में से एक माना जाता है। इस पंडाल की सबसे खास बात यह होती है कि यह हर बार बप्पा की मूर्ति में कुछ खास करता है। हर साल गणेश भगवान की प्रतिमा किसी खास थीम पर आधारित होती है। इस साल यह पंडाल मध्य प्रदेश के उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर को दर्शाता है। मानना है कि यहां हर साल पंडाल में कम से कम 80,000-90,000 श्रद्धालु आते हैं। यह सबसे सुंदर गणेश पंडाल में से एक है।

  • लोकेशन- 1, गणेश नगर लेन, लालबाग, परेल, मुंबई, महाराष्ट्र 400012

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ©Mumbaicha Raja, Ganeshgalli (@raja_mumbaicha)

परेल चा राजा

best ganesh pandals in mumbai,

इस साल परेल चा राजा की मूर्ति देखने के बाद आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। महाराष्ट्रीयन लुक में सजे हुए गणपति बप्पा की मूर्ति हर किसी को आकर्षित कर रही है। हर साल पर्ल चा राजा की मूर्ति बहुत बड़ी और भव्य होती है। इसे खूबसूरती से सजाया जाता है और इसके आस-पास की सजावट भी आकर्षक होती है। अगर आप किसी सुंदर पंडाल के दर्शन की इच्छा रखते हैं, तो यहां जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Siddhivinayak Temple Darshan: सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन कैसे करें? जानें कब और किस तरह मिलेगी एंट्री

इसके अलावा हर साल की तरह इस साल भी  तेजुकाया चा राजा, अंधेरी चा राजा,चिंचपोकली चा राजा और खेतवाड़ी चा राजा में भी भगवान का पंडाल खास तरह से सजाया गया है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

मुंबई में कहां लगता है बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल, गणेश चतुर्थी के पर्व में जाने का बना लें प्लान | big ganesh pandals in mumbai must visit with friends and family | Herzindagi