
मुंबई, जिसे सपनों का शहर भी कहा जाता है, की सड़कों पर अब सिर्फ हॉर्न का शोर नहीं सुनाई देगा, बल्कि ऑस्कर विजेता संगीत की गूंज भी आप लोगों के कानों तक सुनाई देगी। मुंबई ने अपने बुनियादी ढांचे के विकास में एक अनोखा और सुरीला चैप्टर जोड़ा गया है। छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर 500 मीटर का एक ऐसा हिस्सा तैयार किया गया है, जो वाहनों के गुजरने पर खुद संगीत पैदा करता है। इसे भारत की पहली 'म्यूजिकल रोड' (Musical Road) का खिताब दिया गया है। ऐसे में इससे जुड़ी जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से म्यूजिकल रोड सेजुड़ी जानकारी दी जाएगी। पढ़ते हैं आगे...
इस अद्भुत रोड़ का उद्घाटन बुधवार यानि 11 फरवरी, 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किया गया।
-1770882131353.jpg)
नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाली उत्तर-बाउंड लेन पर जब गाड़ियां एक तय गति से गुजरती हैं, तो ए.आर. रहमान द्वारा रचित प्रसिद्ध गीत 'जय हो' की धुन सुनाई देती है। यह म्यूजिक किसी लाउडस्पीकर से नहीं, बल्कि सड़क और टायरों के बीच होने वाले घर्षण से पैदा होता है।
इसे भी पढ़ें - NCMC Card क्या है? मेट्रो में रोज सफर करती हैं तो जान लें रिचार्ज का सही प्रोसेस, नहीं होगी दिक्कत
म्यूजिकल रोड से जुड़ा साइंस काफी दिलचस्प है। बता दें कि डामर की सड़क पर विशेष गहराई और अंतराल पर 'ग्रूव्स' (Grooves) यानी बारीक खांचे बनाए गए हैं। जब कोई वाहन 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इनके ऊपर से गुजरता है, तो टायरों के टकराने से विशिष्ट कंपन (Vibrations) पैदा होते हैं। ये कंपन ध्वनि तरंगों में बदल जाते हैं, जो मिलकर 'जय हो' की लय और धुन तैयार करते हैं।
-1770882162968.jpg)
बीएमसी (BMC) के अनुसार, भारत इस तरह का प्रयोग करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जापान, दक्षिण कोरिया, हंगरी और यूएई में ऐसी सड़कें बनाई जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि फिलहाल इसे प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है और सफलता मिलने पर कोस्टल रोड के अन्य हिस्सों में भी ऐसा कुछ किया जा सकता है। दिया जा सकता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया कि राज्य सरकार समृद्धि एक्सप्रेसवे जैसे अन्य बड़े राजमार्गों पर भी इस तरह के प्रयोग कर सकती है।
इसे भी पढ़ें - अब मोबाइल से यूज करें दिल्ली का Metro Card, जान लें इसे एक्टिवेट करने का पूरा तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह तकनीक कैसे काम करती है?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।