herzindagi
image

सड़कों से समृद्धि तक: पंजाब का विकास विजन

पंजाब सरकार ने सड़क विकास को केवल निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक रणनीति के रूप में अपनाया है। 64,878 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों वाले इस राज्य में अब योजनाबद्ध और तकनीक आधारित सुधार हो रहा है।
Guest Author
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 16:56 IST

पंजाब सरकार ने सड़क विकास को केवल निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक रणनीति के रूप में अपनाया है। 64,878 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों वाले इस राज्य में अब योजनाबद्ध और तकनीक आधारित सुधार हो रहा है। एआई आधारित सर्वेक्षण ने सड़क निर्माण में डेटा-संचालित निर्णयों की शुरुआत की है। इससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम हुई और सार्वजनिक धन का बेहतर उपयोग संभव हुआ।

मरम्मत के साथ-साथ रखरखाव पर भी बजट तय करना

punjab govenment road yojna

4,150 करोड़ रुपये की यह योजना दिखाती है कि सरकार दीर्घकालिक सोच के साथ काम कर रही है। मरम्मत के साथ-साथ रखरखाव पर भी बजट तय कर सड़कों की उम्र बढ़ाई जा रही है।

सड़क सुरक्षा परियोजना इस योजना को मानवीय दृष्टि देती है। जेबरा क्रॉसिंग, संकेतक और सूचना बोर्ड दुर्घटनाओं को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें- ‘जीरो बिल’ मुफ्त से मजबूत तक: पंजाब की ऊर्जा क्रांति की कहानी

हर सड़क विकास की राह भगवत मान का विजन

Bhagwant Mann vision

बेहतर ग्रामीण कनेक्टिविटी से निवेश, कृषि विपणन और छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे गांवों से शहरों की ओर मजबूरी में होने वाला पलायन भी कम होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विजन स्पष्ट है हर सड़क विकास की राह बने। पंजाब की यह सड़क क्रांति आने वाले वर्षों में राज्य को समग्र और संतुलित विकास का मॉडल बना सकती है।

इसे भी पढ़ें- फेसलेस आरटीओ 'आप' का दिल्ली मॉडल, पंजाब में अमल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।