
Magh Mela Prayagraj 2026: 03 जनवरी, 2026 से प्रयागराज में माघ मेला का आयोजन शुरू हो चुका है। इन दिनों प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इस मेले में शामिल होने के लिए न केवल लोग आस-पास के शहर बल्कि दूर-दराज से भी लोग आते हैं। अगर आप उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संगम प्रयागराज माघ-मेला घूमने जा रहे हैं और यह रास्ते में घूमने वाली जगह के बारे में पता करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लखनऊ से प्रयागराज कैसे जाएं और कौन-कौन सी लोकेशन हैं, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लखनऊ से अगर आप प्रयागराज कम समय और डायरेक्ट रूट से आना चाहते हैं, तो रायबरेली रूट बेस्ट ऑप्शन है। यह सबसे छोटा और सीधा रास्ता है, जिसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। इसके अलावा आप सुल्तानपुर होते हुए भी प्रयागराज पहुंच सकते हैं, लेकिन यह रास्ता थोड़ा लंबा है। इसकी कुल दूरी 330 किलोमीटर है।
इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: अरैल घाट से संगम घाट तक कैसे जाएं? यहां जानें नाव का किराया

लखनऊ से लगभग 1.5 से 2 घंटे बाद आप रायबरेली पहुंच जाएंगे। यहां स्थित आप बेहटा पुल देख सकते हैं।
अगर आप फूल-पौधों के शौकीन हैं या फिर रास्ते में कुछ देर रुक कर आराम करना चाहते हैं, तो इंदिरा गांधी उद्यान जा सकते हैं। यह जगह मामा चौराहे से मजब 50 कदम की दूरी पर स्थित है।

अगर आप पशु-पक्षी प्रेमी है, तो आप समसपुर पक्षी विहार जा सकते हैं। जनवरी-फरवरी के दौरान यहां पर प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा देखने को मिलता है।

प्रयागराज की सीमा में प्रवेश करने से पहले प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में स्थित मनगढ़ पड़ता है। यह लोकेशन भक्ति और फोटोग्राफी के मामले में काफी मशहूर है। यह जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज का जन्मस्थान है। यहां बना भव्य मंदिर और उसकी वास्तुकला रात की रोशनी में अद्भुत दिखती है।
इसे भी पढ़ें- Magh Mela Prayagraj 2026: प्रयागराज पहुंचकर माघ मेला संगम क्षेत्र पहुंचने के लिए कहां से मिलेगा सीधा रिक्शा या ऑटो? यहां पढ़ें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।