
Magh Mela 2026: माघ मेला हर साल पौष के महीने में आयोजित किया जाता है। इस मेले में गंगा स्नान से लेकर पूजा-पाठ के कार्य करने के सभी इंतजाम अच्छे से किए जाते हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं आने-जानें रहने के इंतजाम के लिए सरकार हरसंभव कोशिश करती है। ऐसे में अगर आप दिल्ली से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए माघ मेला जाने के बारे में सोच रही हैं, तो कैसे ट्रैवल करें इसकी पूरी जानकारी विस्तार से जानें, ताकि आपका भी वहां पहुंचना आसान हो जाए।
दिल्ली से प्रयागराज आप ट्रेन, बस और हवाई यात्रा करके जा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी साधन खुले हुए हैं, लेकिन इनकी बुकिंग काफी समय पहले से कराई जा रही है, ताकि लोगों को वहां पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। आपको बता दें कि दिल्ली से प्रयागराज की दूरी 700 से 750 किमी है। ऐसे में सफर करने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन हैं, जो सीधा प्रयागराज जाती हैं। हर किसी का चलने का समय और पहुंचाने का समय दोनों ही अलग है। इसलिए आप भी जब जाएं तो इन स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Magh Mela Route 2026: लखनऊ से माघ मेला प्रयागराज कैसे जाएं? रास्ते में कौन-कौन लोकेशन कर सकते हैं एक्सप्लोर
इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: अरैल घाट से संगम घाट तक कैसे जाएं? यहां जानें नाव का किराया
इस तरह से आप दिल्ली से प्रयागराज माघ मेला देखने और गंगा स्नान के लिए पहुंच सकती हैं। साथ ही अपने पापों को पुण्य में बदल सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।