
How to reach Sangam from Lucknow: प्रयागराज शहर इन दिनों तंबुओं का शहर बना हुआ है। 03 जनवरी, 2026 से माघ मेला का आयोजन शुरू हो चुका हैं। यहां पर हर साल लगने वाले माघ मेले में देश-दुनिया से हजारों-लाखों लोग स्नान करने के लिए आते हैं। प्रयागराज पहुंचने का सबसे व्यस्त रूट लखनऊ है। इसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर है, जिसे तय करने के लिए ट्रेन, बस और अपनी निजी कार जैसे कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं।
अगर आप लखनऊ से यहां आ रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि प्रयागराज जाने के लिए सबसे सस्ता और आसान साधन कौन-सा है, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम संगम पहुंचने के साधन कौन-कौन से हैं? किराया और रूट से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं।

अगर आप कम समय और कम खर्च में संगम पहुंचना चाहती हैं, तो ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है। लखनऊ से कई ट्रेनें सीधे प्रयागराज संगम स्टेशन जाती हैं, जो संगम तट के सबसे करीब है।
इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: अरैल घाट से संगम घाट तक कैसे जाएं? यहां जानें नाव का किराया
अगर बात करें लखनऊ से प्रयागराज ट्रेन के किराए की, तो जनरल/स्लीपर के लिए 150 से 180 रुपये, एसी चेयर कार के लिए 350 से 500 रुपये है।

लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल और चारबाग से प्रयागराज के लिए हर 15-20 मिनट में बसें निकलती रहती हैं। अब ऐसे में आप अपनी इच्छा और अपने बजट के हिसाब से बस ले सकते हैं। लखनऊ से प्रयागराज जाने के लिए साधारण बस का किराया लगभग 310, जनरथ का 350 से लेकर 450 रुपये है।

यदि आप निजी कार या टैक्सी से जा रहे हैं, तो लखनऊ से प्रयागराज के लिए दो अलग-अलग रास्ते हैं।
इसे भी पढ़ें- Magh Mela Route 2026: लखनऊ से माघ मेला प्रयागराज कैसे जाएं? रास्ते में कौन-कौन लोकेशन कर सकते हैं एक्सप्लोर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।