नवरात्रि के लिए कुछ ही दिन बचे हैं और अभी से लोगों ने डांडिया- गरबा में जानें की तैयारिंया शुरू कर दी है। किस दिन कैसे कपड़े पहनने और कहां डांडिया नाइट की मस्ती करने जाना है, इसका प्लान लोग पहले से बनाने लगे हैं। मुंबई की गलिया और बाजारों रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट का काम भी शुरू हो गया है। मुंबई नवरात्री के पर्व की जान कही जाती है। क्योंकि यहां लगभग हर त्योहार को मनाने का लोगों में उत्साह देखने वाला होता है। अगर आप इस बार डांडिया गरबा खेलने के लिए सबसे बेस्ट जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। इस बार नवरात्री में इन जगहों पर सबसे सुंदर पंडाल सजने की तैयारी लगभग शुरू हो गई है।
नवरात्रि के दौरान, जब आप गरबा और डांडिया के बारे में सोचते हैं तो पहला नाम आपके दिमाग में भी फाल्गुनी पाठक का जरूर आता होगा, लेकिन अगर आपको उन्हें लाइव गाते हुए सुनना है, तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। डांडिया की रानी कही जाने वाली फाल्गुनी पाठक आपके नवरात्री को यादगार बना देगी। दक्षिण मुंबई में आप उनके साथ गरबा-डांडिया शो का मजा उठा पाएंगे।
यहां भी आपको घरबा-डांडिया नाइट के लिए लाइव सिंगर मिलने वाले हैं। बांद्रा में हो रहे इस नवरात्रि उत्सव में शामिल होने का प्लान आप बना सकते हैं। यहां मुन्नी बदनाम फेम ममता शर्मा भी आने वाली हैं। इस बार इस कार्यक्रम में मीत ब्रदर्स, बेबी डॉल, छम छम और चिट्टियां कलाइयां जैसे गानों के कलाकार नजर आएंगे।
ठाणे में धूम मचाने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें। ढोल किंग कहे जाने वाले हनीफ और असलम, गुजराती गायक उमेश बारोट के साथ यहां आपको गरबा खेलने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में जा रहे हैं गुजरात घूमने, तो माता के इन मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं
नवरात्र के मौसम में कम बजट के अंदर किसी अच्छी जगह पर डांडिया खेलना है, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां लाइव लोक संगीत, फूड स्टॉल, गरबा और सांस्कृतिक प्रदर्शन जैसी कई चीजें आपको देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, वाराणसी के इस मंदिर में हो जाएंगे दर्शन
मुंबई का सबसे बड़े इनडोर गरबा आयोजन का 6th एडिशन इस साल होगा। जहां गुजराती सिनेमा में हिट गाने देने वाले पार्थिव गोहिल आने वाले हैं। यहां एक साथ 16,000 लोग आ सकते हैं। इसमें फूड हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।