गुजरात घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। गुजरात की सांस्कृतिक धरोहर लोगों को यहां घूमने के लिए मजबूर करती है। इस राज्य का समृद्ध इतिहास, स्वादिष्ट व्यंजन, अनोखी परंपराएं और प्राकृतिक सुंदरता केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। यहां घूमने आने वाले लोग पाटन की रानी की वाव, अहमदाबाद का साबरमती आश्रम और मोढेरा का सूर्य मंदिर देखने दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा गिर राष्ट्रीय उद्यान में एशियाई शेरों को देखना भी एक अलग अहसास होता है। लेकिन क्या आप गुजरात में कभी नवरात्रि के दौरान घूमने गए हैं। अगर नहीं तो इस बार आपको अपना ट्रिप नवरात्रि के दौरान प्लान करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नवरात्रि की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
उनाई माता मंदिर गुजरात के नवसारी जिले में स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर उन लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है जो धार्मिक आस्था और प्रकृति दोनों का आनंद लेना चाहते हैं। उनाई माता मंदिर का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यहां गर्म जल के कुंड हैं, जिनका धार्मिक और औषधीय महत्व माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं, और यह जगह विशेष रूप से नवरात्रि के समय काफी जीवंत हो जाता है। क्योंकि इस दौरान मंदिर को सुंदर रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। मंदिर नवरात्रि के दौरान गरबा नाइट का भी प्रोग्राम आयोजित करता है। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
यह मंदिर गुजरात में भावनगर के पास स्थित एक फेमस मंदिर है। गुजरात में यह मंदिर विशेष रूप से पूजनीय है। क्योंकि इस मंदिर में स्थित माता को शक्ति और सुरक्षा की देवी के रूप में पूजा जाता है। खोडियार माता को न केवल भावनगर में बल्कि पूरे गुजरात में माता शक्ति का अवतार माना जाता है। मंदिर भावनगर से 15 किमी दूर तातनिया वाली झील के किनारे स्थित है। नवरात्रि के समय खोडियार माता मंदिर का वातावरण बिल्कुल अलग होता है। इस समय मंदिर में धार्मिक नृत्य, गरबा और डांडिया के कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाते हैं। यह गुजरात में फेमस मंदिर में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह
यह मंदिर गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे भक्तजन गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा जाता है। इस मंदिर को आशा पूरी करने वाली वाली जगह माना जाता है। इसलिए इस मंदिर का नाम ‘आशापुरा माता’ रखा गया। आशापुरा माता मंदिर सुंदर वास्तुकला के लिए फेमस है। नवरात्रि के समय आशापुरा माता मंदिर का वातावरण मनोरंजक हो जाता है। भक्तजन माता के नौ रूपों की पूजा करते हैं और गरबा और डांडिया जैसे नृत्यों में भाग लेते हैं। अगर आप नवरात्रि के दौरान गुजरात जा रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।