herzindagi
image3 beautiful temple to visit on basant panchami 2026

Basant Panchami में घूम आएं भारत के ये खूबसूरत मंदिर, यहां हर साल भक्तों की होती है भीड़

माना जाता है कि मां सरस्वती की कृपा से अज्ञान का अंधकार दूर होता है। बसंत पंचमी में अपने बच्चों के साथ माता के मंदिर जाना और उनका आर्शीवाद लेना अच्छा कहा जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 17:39 IST

बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। माता ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी हैं, इसलिए माना जाता है कि जो उनकी दिल से पूजा करता है, मां उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। यही कारण है कि लोग बसंत पंचमी में जगह-जगह मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो मां सरस्वती को समर्पित है। अगर आप भी बसंत पंचमी में माता के आर्शीवाद के लिए अच्छे मंदिर सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत में स्थित ऐतिहासिक मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकती हैं।

राजस्थान में स्थित मां सरस्वती का ऐतिहासिक मंदिर

राजस्थान के सिरोही में माता का ऐसा मंदिर है, जहां हर साल भक्तों का सैलाब उमड़ता है। यह मंदिर सिरोही में आजारी गांव में स्थित है। यहां माता-पिता अपने बच्चों को लेकर जाते हैं। जहां बच्चों के हाथों से पेन और कॉपियां चढ़ाई जाती है। माना जाता है कि माता का आर्शीवाद लेने से शिक्षा और बुद्धि की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि यहां माता हर छात्र की मन्नतें पूरी करती है। अगर आप बसंत पंचमी पर राजस्थान में मंदिर सर्च कर रही हैं, तो यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।

3 beautiful temple to visit on basant panchami

श्री शारदा पीठ, कश्मीर

कश्मीरी पंडितों के लिए सबसे खास माना जाने वाला यह मंदिर, देश भर में अपनी ऊर्जा के लिए जाना जाता है। लोगों का मानना है कि यहां आने और माता के आशीर्वाद से सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। भक्तों की मंदिर के प्रति गहरी श्रद्धा है। माना जाता है कि यह मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में से एक है। यहां पर सती माता का दायां हाथ गिरा था। हर कोई मंदिर को लेकर अलग-अलग इतिहास बताता है। कहते हैं कि एक समय था जब प्राचीन काल में यहां दूर-दूर से विद्वान, ऋषि-मुनि और विद्यार्थी ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता की पूजा करने के लिए आते हैं। आप भी बसंत पंचमी में यहां जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 पर पाना चाहती हैं मां सरस्‍वती का आशीर्वाद? नोट कर लें दिल्ली-NCR के सिद्ध मंदिरों की लोकेशन

3 beautiful temple to visit on basant

ज्ञान सरस्वती मंदिर, तेलंगाना

तेलंगाना के बसारा में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास द्वापर युग से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए, इसे भारत के ऐतिहासिक मंदिर में से एक माना जाता है। कहते हैं कि यह वह जगह है, जहां पर महाभारत काल में वेदों की रचना हुई थी। जब यह कार्य हो रहा था, तो सरस्वती, लक्ष्मी और काली माता भी मौजूद थी। इसलिए, इस मंदिर को शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इसे त्रिदेवी सरस्वती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- वसंत ऋतु का असली मजा लेना चाहती हैं? Basant Panchami पर घूमने के लिए ये हैं भारत की 7 सबसे बेस्ट जगहें

3 beautiful temple to visit on basant panchami 2026े्

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।