इन दिनों हर जगह बस अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा हो रही है। उनकी प्री वेडिंग की तैयारियां गुजरात के जामनगर में हो रही है। ऐसे में कपल्स जामनगर के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गुजरात के जामनगर आने का प्लान बना सकते हैं। यहां ऐसी कई जगहें हैं, जहां का नजारा आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जामनगर की कुछ खास जगहों के बारे में जानकारी देंगे।
View this post on Instagram
जामनगर का नाम आते ही, सबसे पहले इस जगह की तस्वीर सामने आ जाती है। ये लेक इतनी बड़ी और सुंदर है कि हर कोई यहां घूमने जाने का प्लान बनाता है। लखोटा झील जामनगर रेलवे स्टेशन से 4 किमी की दूरी पर स्थित है।
इस झील को रणमल झील के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मानव निर्मित झील है, जिसका नजारा वाकई बेहद अद्भुत है। इस झील की खासियत इसके बीच में बना महल भी है। लाखोटा पैलेस झील को और भी ज्यादा सुंदर बनाता है।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें
ये जगह जामनगर रेलवे स्टेशन से करीब 5 किमी की दूरी पर स्थित है। दरबारगढ़ एक पुराना शाही महल जिसकी नजारा वाकई हर किसी को हैरान करता है। यह गुजरात के ऐतिहासिक महलों में से एक माना जाता है। कपल्स के लिए यह घूमने के लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है।
यहां महल के कमरों में आपको यहां रहने वाले राजा रानी की तस्वीरें देखने का मौका मिलेगा। महल की बाहरी दीवारों पर भारतीय परंपरा में डिजाइन की गई नक्काशियां आप देख पाएंगे। यहां महल के एक हिस्से में आपको तिलमेड़ी नाम की जगह मिलेगा। इसके बारे में कहा जाता है कि यह वही स्थान है, जहां राजाओं का राज्याभिषेक समारोह होता था। यहां आपको राजा का लकड़ी का सिंहासन, खंजर, भाला और उनकी तलवार देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
यह जगह जामनगर रेलवे स्टेशन से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। खिजड़िया गांव में स्थित यह जगह हर किसी को बेहद पसंद आती है। क्योंकि यहां पहुंचने का रास्ता बेहद रोमांचक होता है। आपको यहां गुजरात के गांव की संस्कृति और सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। लगभग 6 किमी के क्षेत्र में फैले इस बर्ड सेंचुरी आपको अलग-अलग तरह के पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। यह जगह निवासी और प्रवासी पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों का घर है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।