शादी की तारीख तय होने के बाद कपल्स का सबसे पहला काम होता है हनीमून पर जाना। क्योंकि इस ट्रिप के जरिए ही आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझ पाते हैं। इस ट्रिप के जरिए उन्हे अकेले वक्त बिताना का मौका मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मार्च के महीने में मौसम सुहाना रहता है। यहां का मौसम आपके इस ट्रिप में और भी ज्यादा प्यार भर देगा।
अगर आप महाराष्ट्र में हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बसा एक छोटा गांव वेलास जाने का प्लान बना सकते हैं। ये जगह मुंबई से लगभग 220 किमी पर स्थित है। वेलास में एक ऐसा शांत बीच है, जो पूरी मुंबई में आपको कहीं नहीं मिलेगा। (इंदौर की इन जगहों पर बनाएं हनीमून का प्लान)
पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिताने के लिए इससे अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। मार्च महीने में हल्की ठंडी हवा और आसमान से आती सूरज की किरणों का अहसास करने के लिए आप यहां के लिए हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह भारत में मार्च में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि मार्च महीने में यहां टर्टल फेस्टिवल होता है, जो आपके इस ट्रिप में चार चांद लगा देगी।
इसे भी पढ़ें- Himachal Travel: हिमाचल की हसीन वादियों में छिपा यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं, जल्दी प्लान बनाएं
शांति और सुंदरता के लिए जाना जाने वाला ये जगह आपके हनीमून ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां की हरी-भरी ऊंची पहाड़ियों पार्टनर के साथ आपके प्यार को और बढ़ाने में मदद करेगी। यह जगह एक सबसे अच्छा रोमांटिक जगहों में से एक है, जहां आप मार्च महीने में हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आपको पहाड़ों पर घूमना पसंद है और प्रकृति का सुंदर नजारा देखना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। मार्च महीने में यहां का तापमान 25°C से 30°C के बीच रहता है।
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
मार्च महीने में इस जगह एक पारंपरिक गणगौर महोत्सव होता है, इस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप मार्च महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो माउंट आबू जा सकते हैं। मार्च महीने में माउंट में गर्मी के मौसम की शुरूआत होती है। इसलिए आप यहां सर्दी और गर्मी दोनों का अहसास ले सकते हैं। इस मौसम में यहां आपको न ठंड लगेगी और न ही गर्मी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।