Himachal Travel: हिमाचल की हसीन वादियों में छिपा यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं, जल्दी प्लान बनाएं

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में एक ऐसा गांव स्थित है, जहां घूमने के बाद आप कई बेहतरीन जगहों को भूल जाएंगे। यहां जाने का प्लान आप भी जल्दी बनाएं।

 

why kalpa village himachal pradesh

Why himachal pradesh is famous: हिमाचल प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जिसकी खूबसूरती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही जानते हैं। इन अनदेखी और अनसुनी जगहों पर घूमने के बाद व्यक्ति खुशी से झूम उठता है।

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में कल्पा भी एक ऐसी जगह है, जिसकी खूबसूरती के आगे कई बार जम्मू कश्मीर भी फीका लगता है। इस आर्टिकल में हम आपको कल्प की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहां है कल्पा? (where is kalpa in himachal)

where is kalpa in himachal

कल्पा में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह हिमाचल के किस हिस्से में मौजूद है। कल्पा हिमाचल प्रदेश ले किन्नौर जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक गांव है।

कल्पा सतलुज नदी की घाटी में स्थित है और हिन्दू व बौद्ध धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। कल्पा समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें कि पहले कल्पा किन्नौर जिले का मुख्यालय हुआ करता था।

इसे भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

कल्पा गांव की खासियत क्या है? (Why kalpa is famous)

Why kalpa is famous

कल्पा गांव की खासियत आपको झूमने पर मजबूर कर देगी। ऊंचे-ऊंचे, घास के हरे-भरे मैदान, देवदार के मनमोहक पेड़ और झील-झरने कल्पा गांव की खासियत में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

बर्फबारी के समय कल्पा गांव की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि बर्फ से ढके पहाड़ बेहद ही मनमोहक लगता है। कल्पा सेब के बाग, मनमोहक व्यू पॉइंट और बौद्ध मठों के लिए लोकप्रिय स्थान है।

सैलानियों के लिए क्यों खास है कल्पा गांव? (why kalpa village is famous for traveler)

why kalpa village is famous for traveler

कल्पा गांव सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं है। यह गांव साफ वातावरण, नीले आकाश और झीलों के नीले पानी के लिए जाना जाता है।

भाग-भरी जिंदगी से दूर कल्पा गांव सैलानियों के बीच सुकून प्रदान करता है। कल्पा गांव सैलानियों के बीच ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां गर्मी के साथ-साथ बर्फबारी के समय सबसे अधिक पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं।(हिमाचल प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)

कल्पा गांव के आसपास घूमने की जगहें (Best places near kalpa viallage)

कल्पा गांव के आसपास ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद पर्यटक विदेश की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं-

कैलाश पर्वत (Kailash Mount)

Kailash Mount

कल्पा गांव के आसपास किसी अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कैलाश पर्वत का नाम लिया जाता है। कल्पा गांव से कैलाश पर्वत का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है। बर्फ से ढका कैलाश पर्वत सूर्य की रोशनी में चमकते रहता है।

कल्पा सेब बाग (Kalpa Apple Garden)

कल्पा गांव सेब की खेती के लिए जाना जाता है। कल्पा गांव और आसपास के इलाकों के आसपास आपको हर तरफ सेब के बाग ही बाग़ दिखाई देगा। यहां मौजूद सेब के बागों में घूम सकते हैं और स्थानीय मालिक से अनुमति लेकर मीठे और फ्रेश सेब का स्वाद भी चख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:फरवरी में भारत की इन हसीन और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंचें

नारायण नागानी मंदिर (Narayan Nagani Temple)

Narayan Nagani Temple

कल्पा गांव में स्थित नारायण नागानी मंदिर एक पवित्र हिन्दू स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। इस मंदिर का इतिहास करीब पांच हजार से भी अधिक प्राचीन बताया जाता है।

पहाड़ी की चोटी पर होने के चलते नारायण नागानी मंदिर सैलानियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। मंदिर की चोटी से आसपास का अद्भुत और मनमोहक नजारा देखा जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP