मध्य प्रदेश का इंदौर शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। कपल्स दूर-दूर से यहां ट्रैवल के लिए आते हैं। वैसे तो मध्यप्रदेश में कई ऐसी फेमस जगहें हैं, जो आपको आकर्षित करेंगे। लेकिन इसमें सबसे पहले इंदौर शहर का नाम आता है। यहां की सुंदर झीलें, झरने, हरे-भरे गार्डन और प्राचीन धार्मिक स्थल हर किसी का मन मोह लेते हैं।
अगर आप किसी भीड़-भाड़ शहर से दूर शांत जगह पर हनीमून बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इंदौर जाने का प्लान बनाना चाहिए। इंदौरा शहर में पर्यटक को भीड़ होती जरूर है, लेकिन अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी कम होती है।
तिंछा वॉटरफॉल देखने जाएं
View this post on Instagram
अगर आपको अपने पार्टनर के साथ सुकून और शांति भरी किसी जगह पर घूमने जाना है, तो आप तिंछा वॉटरफॉल देखने जा सकते हैं। इस झरने का पानी 300 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने को आप दूर से देखेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा मानो आप किसी दूध रहे हैं। (इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग)
- लोकेशन- यह झरना इंदौर से 30 किमी की दूरी पर स्थित तिन्चा गांव में स्थित है।
- समय- यहां आप सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक यात्रा घूमने जा सकते हैं।
- एंट्री फीस- यहां जाने के लिए कोई फीस नहीं है।
- पार्किंग फीस- 20 रुपये हैं।
जानापाव कुटी
कपल्स को यह जगह बेहद पसंद आएगी, क्योंकि यहां आप अपने पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिता सकते हैं। लंबी बातें कर सकते हैं और हाथों में हाथ डालकर लंबी दूरी की पैदल यात्रा कर सकते हैं।
- लोकेशन- जानापाव जगह इंदौर से 50 किमी की दूरी पर स्थित है।(इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)
- यह दौर जिले की महू तहसील में जानापाव कुटी गांव में स्थित एक फेमस पर्वत है।
- क्या कर सकते हैं- आप यहां अपने पार्टनर के साथ ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।
- ऊंचाई- 881 मीटर की ऊंचाई वाले इस पर्वत पर दूर-दूर से यात्रा के लिए लोग आते हैं।
- समय- यहां आप सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यात्रा कर सकते हैं।
पार्टनर को इन मार्केट में कराएं शॉपिंग
हनीमून के आखिरी दिन आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। इस मार्केट से आप इंदौर की यादों को इकट्ठा कर सकते हैं।
- मार्केट खुलने का समय- यहां आप सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक घूम सकते हैं।
- लोकेशन- इंदौर जंक्शन से 3 किमी की दूरी पर यह मार्केट स्थित है।
- फेमस मार्केट- खजूरी बाजार, राजवाड़ा मार्केट, जेल रोड मोबाइल मार्केट, तोपखाना मार्केट और हेरिटेज मार्केट जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों