herzindagi
himachal pradesh  honeymoon places

हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

अगर आप हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन शिमला-मनाली नहीं जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।   
Editorial
Updated:- 2024-02-15, 17:45 IST

प्रकृति प्रेमियों के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ग के सामान है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग हनीमून ट्रिप प्लान करते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

यहां वैसे तो कई  पर्यटन स्थल है, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आपको अपने ट्रिप में इन जगहों का नाम शामिल करना नहीं भूलना चाहिए। शिमला-मनाली जैसी जगहों के अलावा भी हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। 

हिमाचल प्रदेश का जीभी गांव

himachal pradesh cheap travel places

चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ ये गांव आपको प्रकृति का बेहद करीब से अनुभव कराने में मदद करेगा। ये गांव हिमालयन नेशनल पार्क से करीब 1 घंटे की दूरी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक बार यहां जाएंगे, तो बार-बार आपको वहां जाने का मन होगा। यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 

ट्रैकिंग करने वाले लोगों को इस बात की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है कि वह कहीं रास्ता भूल जाएंगे या भटक जाएंगे। क्योंकि यहां के स्थानीय नागरिकों ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सभी सड़कों को चिन्हित कर रखा है। जिसकी मदद से आप सही ट्रैकिंग कर सकते हैं। ट्रैकिंग के अलावा आप यहां मछली पकड़ने भी जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  इस बार घूम आएं कनॉट प्लेस के म्यूजिम ऑफ इल्यूजन , जानें क्या है खास


जंझेली 

himachal pradesh unique places

अगर आप हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं, तो जंझेली घूमने जा सकते हैं। जंझेली हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट जगह हो सकती है, अगर आप किसी शांत जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो। यहां आप  साइक्लिंग ट्रैक, कैंपिंग स्पॉट और नेचर ट्रेल्स पर घूमने जा सकते हैं। (कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है हिमाचल प्रदेश का ये गांव)

यह गांव लगभग 7,217 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप किसी भी मौसम में ट्रैवल कर सकते हैं, पहाड़ी एरिया होने की वजह से ये साल भर ठंडी और अनुकूल जलवायु वाली रहती है। 

इसे भी पढ़ें:  जानें दिल्ली की उस जगह के बारे में जो है किन्नरों के लिए खास

शोजा

himachal pradesh hidden places

एक छोटा सा गांव जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। शोजा सिराज घाटी में स्थित एक छोटा सा गांव है। लेकिन बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते हैं। लेकिन आप इस सुंदर नजारों को देखने जा सकते हैं।

आप अपने पार्टनर के साथ इस शानदार पहाड़ी दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां सेरोलसर झील है जो आपके ट्रिप को और ज्यादा मजेदार बनाने में मदद करेगी। यहां आप ओक के पेड़ों की छाया के नीचे अपने पार्टनर क साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। (मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।