इस बार घूम आएं कनॉट प्लेस के म्यूजिम ऑफ इल्यूजन , जानें क्या है खास

आज हम आपको कनॉट प्लेस के म्यूजियम ऑफ इल्यूजन की खासियत बताएंगे। आइए जानते हैं क्या खास है इस म्यूजियम में। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-03, 16:01 IST
connaught place museum facts in hindi

हाल ही में कनॉट प्लेस में म्यूजियम ऑफ इल्यूजन खुल चुका है। यह भारत का पहला इल्यूजन म्यूजियम है। यह म्यूजियम आपके दिमाग की बत्ती जला देगा। आप यहां की चीजें और कलाकारी देखकर हैरान हो जाएंगे। यहां पर आपको हर पल खुद के गिरने का एहसास होगा। आपको सीधी लाइनें भी टेढ़ी दिखने लगेंगी। साथ ही अगर आपको अतरंगी फोटो क्लिक करने का शौक है तो आपके लिए यह जगह एक दम सही है। साथ ही अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आपको इस म्यूजिम का दौरा जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या खास है इस म्यूजियम में।

ट्रिपी वॉरटेक्स टनल

trippy vortex tunnel

हम सभी लोगों ने साइंस फिक्शन फिल्म तो जरूर देखी होगी। जिसमें हीरो विलेन को एक ऐसे टनल में लेकर जाता है जहां उसे कुछ समझ नहीं आता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ अनुभव करना चाहते हैं तो आपको म्यूजियम ऑफ इल्यूजन के ट्रिपी वॉरटेक्स टनल में जरूर जाना चाहिए। हालांकि, इस टनल का फर्श पूरी तरह से स्थिर होगा, लेकिन रोटेटिंग सिलेंडर से ऐसा महसूस होगा कि आपका आपके शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं है। अब आप खुद सोचिए कि यहां जाकर आपको कितना मजा आएगा।

एंटी-ग्रेविटी रूम

anti gravity room

आपने न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के बारे में तो जरूर सुना और पड़ा होगा। साथ ही आपने कई बार इस नियम के उदाहरण भी देखे होंगे। लेकिन इस म्यूजियम में जाकर आपके मन में इससे जुड़े कई सवाल पैदा होंगे। गेंदों के ऊपर की ओर लुढ़कने से लेकर ऊपर की ओर बहते हुए पानी तक, यह रूम आपको कई हैरत भरे सवालों को पूछने पर मजबूर कर देगा। क्या आप ऐसी जगह का अनुभव नहीं लेना चाहेंगे जहां आप हवा में हो। सोचिए आपको यहां कितना मजा आएगा। आप भी यहां जाकर हवा में उड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:क्नॉट प्लेस को स्पेशल बनाती हैं ये 3 चीजें

क्लोन टेबल पर ताश खेलना

clone table

क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि आप अपने साथ ही बैठकर ताश खेल रहें हों। शायद नहीं, लेकिन अगर आप इसका अनुभव करना चाहते हैं तो आपको म्यूजियमऑफ इल्यूजन जाना चाहिए। यह आपको किसी नेटफ्लिक्स मूवी के प्लॉट जैसा लग रहा होगा, है ना? लेकिन ऐसा नहीं है। इस रूम की खासियत यह है कि आप इस रूम में अकेले होंगे लेकिन आपको लगेगा कि आप अपने 5 डोपेलगैंगर्स के साथ टेबल पर बैठे हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टेबल एक सर्कुलर क्लिप है जो 60 डिग्री के कोण पर दो मिरर में एक फुल सर्कल को दिखाता है। सोचिए इस खेल में कितना मजा आएगा। (भारत के 6 बेस्टम्यूजियम)

इसे भी पढ़ें:कनॉट प्लेस के ओडियन सोशल में स्कूली यादों के साथ लीजिए टेस्टी खाने का मजा

श्रिंकिंग रूम

cp best place to visit

क्या आपको 'हनी, आई श्रंक द किड्स' फिल्म याद है? यह फिल्म देख काफी लोग ऐसी दुनिया में खो गए थे जहां वे खुद को श्रिंक कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका असलियत में अनुभव करना चाहते हैं तो आपको कनॉट प्लेस के म्यूजियम ऑफ इल्यूजन में जरूर जाना चाहिए। इस रूम में आप अपने दोस्त को सिकुड़ते हुए देख सकते हैं। साथ ही यह रूम फोटोज क्लिक करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। आप इस रूम में अपनी फनी फोटोज भी क्लिक कर सकते हैं।

Recommended Video

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP