गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गुजरात जा सकते हैं। यहां आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिल जाएगा। बोटिंग के साथ-साथ आप अपने बच्चों को सफारी पर भी ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पहाड़ों के साथ-साथ बीच का सुंदर नजारा भी देखने को मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात की 10 फेमस जगहों के बारे में बताएंगे।
गुजरात में बच्चों के साथ घूमने के लिए गिर सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बच्चों को जानवर देखना पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें यहां ले जा सकते हैं। यहां आपको लकड़बग्घा, मछली,उल्लू, काले हिरण और एशियाई शेर जैसे कई जीव देखने को मिलेंगे। यहां बच्चे सफारी का मजा भी उठा पाएंगे।
धरती पर स्वर्ग का नजारा देखना है, तो गुजरात की इस जगह पर जाना न भूलें। सफेद रेत देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप सफेद बर्फ पर चल रहे हैं। पूर्णिमा की रात को, रेगिस्तान हीरे की तरह चमकता है। कच्छ का रण गुजरात में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
मांडवी बीच शांति और सुकून की खोज कर रहे लोगों के लिए बेस्ट है। कैम्पिंग के साथ -साथ यहां आप स्विमिंग जैसे कई तरह वॉटर एक्टिविटी कर सकते हैं।
गिरनार गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित पहाड़ों का एक समूह है। अगर आप माउंटेन लवर हैं, तो आप यहां बच्चों के साथ जा सकते हैं। वीकेंड बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है
यह एक छोटा द्वीप है और केवल 3 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। लेकिन भले ही यह छोटा द्वीप है, लेकिन यह आकर्षक टापू है। ये जगह गुजरात में 2 दिनों के लिए घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।
बेहद शांत झील में तैरता यह किला, गुजरात उन दर्शनीय स्थलों में से एक है, जो अपनी ऐतिहासिक छवी छोड़ता है। यह महल एक संग्रहालय का घर है जो प्राचीन मिट्टी के बर्तनों और कला की कई चीजों से भरा हुआ है।
गुजरात में आप बच्चों को यहां ले जा सकते हैं। साइंस सिटी गुजरात के उन पर्यटन स्थलों में से एक है, जो शिक्षा और मनोरंजन का मिश्रण है।
अगर गुजरात में ठंडा झरना घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे ताजा और तरोताजा करने वाली जगहों में से
गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगह ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए है। यहां पक्षियों की दूर-दूर तक चहचहाहट और झरने के शांत प्रवाह से मिलने वाले सुकून का अहसास आप कर सकते हैं।
रतनमहल स्लॉथ भालू अभयारण्य में 11 गांव शामिल हैं। गर्मियों के मौसम में हरे-भरे पेड़ आपको बेहद सुकून देंगे। यह गुजरात में 7 दिनों के लिए घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।