herzindagi
famous and popular minars in india

क़ुतुब मीनार के अलावा भी भारत में हैं कई प्रसिद्ध और उंची मीनारें

दिल्ली के क़ुतुब मीनार के अलावा सबसे उंची और प्रसिद्ध मीनारों के बारे में अगर आपको जानना है तो फिर आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2020-12-04, 19:41 IST

भारत ऐतिहासिक किलो, मस्जिदों, मंदिरों और गुरुद्वारों के साथ कई प्रसिद्ध मीनारों के लिए भी जाना जाता है। अक्सर हम मीनार के बारे में पढ़ते या सुनते हैं तो ध्यान दिल्ली में मौजूद क़ुतुब मीनार पर ही जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दिल्ली की क़ुतुब मीनार के अलावा भी भारत में ऐसी कई प्रसिद्ध और उंची मीनारें हैं जो आज भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

जी हां, भारत में क़ुतुब मीनार के अलावा भी मीनारें हैं जो अपने समय की कई ऐतिहासिक कहानियों को बयां करते हुए आज भी मौजूद है। आज इस लेख में हम आपको क़ुतुब मीनार के अलावा भारत की सबसे उंची और मशहूर मीनारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए इस सफर की शुरुआत करते हैं-

झूलता मीनार, गुजरात

most famous and popular minars in gujrat inside

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित झूलता मीनार आज भी सैलानियों के लिए किसी रहस्यमय कहानी से कम नहीं है। इस मीनार के बारे में कहा जाता है कि यदि एक मीनार को हिलाया जाता है तो दूसरी मीनार कुछ सेकंड के भीतर हिल जाती है। इसके हिलने का कारण आज तक किसी को मालूम नहीं चला। यह मीनार अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने ही स्थित है। इस मीनार के बारे में बोला जाता है कि तक़रीबन 500 साल से लेकर आज भी ये मीनार रहस्यों को संजोय वैसे ही खड़ी है ।

इसे भी पढ़ें: आगरा फोर्ट से जुड़ी ये 7 दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

शहीद मीनार, कोलकाता

most famous and popular minars in kolkata inside

कोलकाता कई ऐतिहासिक मंदिर, मस्जिद और महलों के लिए आज भी पूरे भारत में प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। देश की पहली राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है इस राज्य को। कोलकाता के इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है शहीद मीनार, जिसे Ochterlony स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। इस मीनार का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के दौरान वर्ष 1828 में डेविड ओचेरटोनी की याद में बनाया गया था। (कोलकाता की इन जगहों पर घूमने पहुंचे) कोलकाता में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से इसे एक माना जाता है। 

 

चांद मीनार, महाराष्ट्र

most famous and popular minars in india inside

कहा जहा है कि महाराष्ट्र के दौलाताबाद में मौजूद ये मीनार भारत का दूसरा सबसे लंबा मीनार है। ये मीनार टॉवर ऑफ़ मून के नाम से भी पूरे भारत में मशहूर है। कहा जाता है कि इस मीनार का निर्माण अलाउद्दीन बहमनी ने साल 1445 में करवाया था। इस मीनार के बारे में ये भी कहा जाता है कि दिल्ली में मौजूद क़ुतुब मीनार से बहुत हद तक मिलता-जुलता है ये मीनार। इस मीनार को इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के बेहतरीन नमूनों में से एक माना जाता है। 

 

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में घूमना है बहुत खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

फतेह बुर्ज, पंजाब 

most famous and popular minars in punjab inside

पंजाब का फतेह बुर्ज मीनार भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध मीनारों में से एक है। इस मीनार को विजय टावर के नाम से भी जाना जाता है। फतेह बुर्ज पंजाब के चिरी गांव में स्थित है। इस बुर्ज के बारे में कहा जाता है कि सिखों द्वारा मुगल साम्राज्य के पतन के बाद इसका निर्माण करवाया था। फतेह बुर्ज की ऊंचाई तक़रीबन 100 मीटर है। अगर आप पंजाब घूमने के लिए निकल रहे हैं तो यहां ज़रूर घूमने पहुंचें। (पंजाब के इन मंदिरों की भी है अपनी एक आस्था)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@mages.saatchiart.com,i.ytimg.com,upload.wikimedia.org)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।