Horror House In Lucknow: भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक यानि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और खूबसूरत जगहें हैं। उत्तर प्रदेश के लिए अधिकतर फैसले इसी स्थान से लिए जाते हैं।
आप भी कभी न कभी लखनऊ किसी काम से या फिर घूमने के लिए ज़रूर गए होंगे। यहां स्थित आप ऐतिहासिक या खूबसूरत जगहों पर ज़रूर घूमने गए होंगे, लेकिन क्या आप लखनऊ की डरावनी जगहों पर घूमने गए हैं?
इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ की उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रात तो छोड़ दीजिए दिन के उजाले में भी कई घूमने जाने से डरता है। आइए जानते हैं।
सिकंदरा बाग (Sikandar Bagh)
सिकंदर बाग़ की डरावनी कहानी बताने से पहले आपको यह बता दें कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहनी में भी इसका जिक्र किया जाता है। कहा जाता है इस बाग की दीवारें ब्रिटिश काल के वहशीपन की गवाह हैं।
ऐसा माना जाता है कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय लगभग 2 हज़ार से भी अधिक लोगों की यहां हत्या कर दी गई थी और शव को खुले में छोड़ दिया गया था। कहा जाता है कि आज भी शाम के समय डर के चलते कई भी सिकंदर बाग़ में नहीं जाता है, क्योंकि सूरज ढलने ही अजीबो-गरबी आवाज आने लगती है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस
दिलकुशा गार्डन (Dilkusha Garden)
लखनऊ का दिलकुशा गार्डन बेहद ही डरावनी कहानी के लिए फेमस है। जी हां, इस गार्डन में बारे में बोला जाता है कि एक महिला ने अपने दो प्रेमियों को मौत के घाट उतार दिया था और शव को गार्डन में फेंक दिया जाता था। इस घटना के बाद इस गार्डन में कोई भी डर के चलते नहीं जाता है।(मध्य प्रदेश की इन हॉरर जगह)
एक अन्य कहानी है कि रात के समय दो प्रेमियों की आत्मा गार्डन में टहलती रहती है। सूरज ढलते ही यहां कोई भी अकेले घूमने जाने की हिम्मत नहीं करता है। कई बार दिन में भी कोई अकेले नहीं जाता है।
बलरामपुर हॉस्पिटल (Balrampur Hospital)
बलरामपुर हॉस्पिटल की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि इस अस्पताल को कब्रिस्तान के ऊपर निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस अस्पताल में कई बार अजीबो-गरीब गतिविधियों का अनुभव किया गया है।(बिहार की डरावनी जगह)
इस अस्पताल को लेकर एक अन्य कहानी है कि शाम होते ही यहां से कई बार चिल्लाने की आवाज आते रहती है। कई बार बच्चों के रोने की आवाज भी आते रहती है। यहां स्थित सुनसान कमरे और जगहों पर कोई भी नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें:लखनऊ से 200 किमी के आसपास स्थित हैं ये स्पेशल जगहें, आप भी पहुंचें
ओइल हाउस (Oel House)
लखनऊ में स्थित ओइल हाउस उन चुनिंदा जगहों में शामिल है जिसे कई कई खौफनाक जगह मानते हैं। कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में मरने वाले अधिकारियों को यहां मौजूद कुएं में फेंक दिया जाता था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कुएं से ब्रिटिश अधिकारियों की आत्मा की आवाज आते रहती है।
एक अन्य कहानी है कि एक कुलपति का बेटा कुएं में पत्थर डालने लगा और कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद इस कुएं के आसपास कोई भी नहीं जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@wikimedia,place-in-lucknow)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों