Tourist Places Near Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी खास नजाकत और तहजीब के लिए भारत के साथ विश्व भर में जाना जाता है। यह शहर ऐतिहासिक इमारत, प्रसिद्ध स्थल और स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी प्रसिद्ध है।
लेकिन जो लोग लखनऊ और आसपास की जगहों पर रहते हैं वो वीकेंड में घूमने के लिए कुछ खूबसूरत जगहों की तलाश करते रहते हैं ताकि कुछ पल चैन से बिता सकें।
इस लेख में हम आपको लखनऊ से लगभग 200 किमी के अंदर स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बिठूर एक ऐसी जगह है जिसका इतिहास में बहुत बार जिक्र है। जी हां, बिठूर में ही रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता था। इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल इसी स्थान पर फूंका गया था। इसके अलावा वाल्मीकि जी ने बिठूर में भी रामायण लिखी थी।
यहां आप ध्रुव टीला, रानी लक्ष्मीबाई घाट, वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मावर्त घाट और पत्थर घाट के अलावा अन्य कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ से बिठूर की दूरी लगभग 84 किमी है।
इसे भी पढ़ें:राम जन्म भूमि से लेकर प्रयागराज तक, यात्रियों के लिए IRCTC का शानदार तोहफा
अगर आप किसी शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको श्रावस्ती घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। आपको बता दें कि लखनऊ से श्रावस्ती की दूरी लगभग 156 किमी है और यहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और पवित्र स्थल मौजूद है।
श्रावस्ती में आप विभूतीनाथ मंदिर, सुहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य और कच्ची कुटी जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि श्रावस्ती बौद्ध व जैन दोनों का तीर्थ स्थान भी है।(सितंबर में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें)
लखनऊ और कानपूर राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी वीकेंड में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थल है। अगर आप लखनऊ की गर्मी से परेशान हैं तो आप घने जंगल में ठंडी हवा अनोखा लुत्फ़ उठा सकते हैं।
कहा जाता है कि इस सैंक्चुरी में लगभग 250 से भी अधिक प्रवासी पक्षियां निवास करती हैं। यह सैंक्चुरी साइबेरियन पक्षी के लिए खासकर फेमस है। आपको बता दें कि इस सैंक्चुरी को शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है और लखनऊ से लगभग 50 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें:भारत का एक अनोखा गांव, जहां के लोग खाते हैं भारत में और सोते हैं दूसरे देश में
लखनऊ से लगभग 191 किमी की दूरी पर स्थित तिलहर एक प्राचीन शहर है। कहा जाता है कि अकबर के काल में सेना के लिए तीर-कमान की आपूर्ति इसी स्थान से किया जाता था। यहां ऐसे कई प्राचीन फोर्ट हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ से तिलहर के रास्ते ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।(उत्तर प्रदेश की इन जगहों को करें एक्सप्लोर)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@trawell.in,tripoto)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।