herzindagi
longwa village story

भारत का एक अनोखा गांव, जहां के लोग खाते हैं भारत में और सोते हैं दूसरे देश में

भारत में एक ऐसा गांव स्थित है जहां के लोग अपने देश में खाते हैं और सोने के लिए दूसरे देश में जाते हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-08-31, 11:58 IST

Longwa Village: भारत एक ऐसा देश है जहां के लगभग हर गांव में आपको कुछ अलग रिवाज या कुछ रोचक तथ्य जानने को मिलेंगे। जैसे-किसी गांव में सांप की पूजा होती है, किसी गांव में सिर्फ पुरुष ही खाना बनाते हैं तो कोई गांव काला जादू के लिए जाना जाता है।

भारत में एक ऐसा ही गांव है जिसका नाम है 'लोंगवा'। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग खाते हैं भारत में और सोने के लिए दूसरे देश में पहुंचते हैं।

इस लेख में आपको भारत के लोंगवा गांव के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इस अनोखे गांव के बारे में जानने के बाद आप भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं।

लोंगवा गांव कहां है?

History Of Longwa Village

इस अनोखे गांव के बारे में बताने से पहले यह जान लेते हैं कि यह कहां है। आपको बता दें कि यह गांव भारत के नागालैंड और म्यांमार की सीमा पर स्थित है। नागालैंड के मोन जिले में स्थित यह गांव भारत का आखिरी गांव भी माना जाता है।(गुजरात में है अफ्रीकी गांव)

इसे भी पढ़ें:इन विचित्र गांवों के बारे में पढ़कर आप भी कुछ समय सोच में पड़ जाएंगे

लोंगवा गांव क्यों है अनोखा?

Longwa Village Interesting Facts In Hindi

इस अनोखे गांव के बारे में एक नहीं बल्कि कई रोचक तथ्य है। कहा जाता है कि सीमा पर होने के चलते इस गांव का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा हिस्स म्यांमार में पड़ता है।

इसके अलावा लोंगवा गांव के बारे में कहा जाता है किसी-किसी घर का किचन भारत में स्थित है और सोने के लिए म्यांमार में जाते हैं। यही नहीं भारत के कुछ लोग खेती करने म्यांमार में जाते हैं तो कुछ म्यांमार से भारत में खेती करने आते हैं।(भारत के सबसे खूबसूरत गांव)

क्या सच में इस गांव के मुखिया की 60 पत्नियां हैं?

Longwa Village Dual Citizenship

इस अनोखे गांव के बारे में अगर सबसे अधिक कुछ चर्चित है तो वो है इस गांव का मुखिया। कहा जाता है कि इस गांव का जो व्यक्ति मुखिया है उनकी 1-2 या 3 नहीं बल्कि 60 पत्नियां हैं। इस मुखिया के बारे में यह भी बोला जाता है कि नागालैंड के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और म्यांमार के लगभग 70 से अधिक गांवों में उनका प्रभुत्व है।

इसे भी पढ़ें:क्यों इतना प्रचलित है भंगी दरवाजा, जाने इससे जुड़े कुछ मिथक और इतिहास

क्या इस गांव के लोग म्यांमार की सेना में शामिल हैं?

Longwa Village pepole

लोंगवा गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग भारतीय सेना के साथ-साथ म्यांमार की सेना में भी शामिल है। सीमा पर मौजूद होने के बाद कई लोगों के पास दोनों ही देशों में रहने का निवास स्थल है जिसके चलते सेना में शामिल होते रहते हैं।

हालांकि, इस गांव के बारे में एक विचित्र कहानी भी है कि इस गांव के लोगों में खोपड़ी पहने का रिवाज है जिसे देखने के बाद एक आम व्यक्ति डर जाता है। आपको बता दें कि इस गांव में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें भी हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@adotrip,lostwithpurpose)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।