एक कथन है कि 'जब भी किसी देश की कला और संस्कृति को करीब से देखना हो तो एक बार गांव में घूमने ज़रूर पहुंचना चाहिए। इससे व्यक्ति समाज को अच्छे से समझ सकता है'। जी हां, अगर भारत को करीब से देखना है तो एक बार गांव में घूमने ज़रूर जाना चाहिए।
भारत एक ऐसा देश है जहां के लगभग हर गांव में आपको कुछ न कुछ अलग रिवाज या कुछ रोचक तथ्य सुनने को मिलेगा। कई बार गांव की विचित्र कहानियों को देखकर व्यक्ति भी सोच में पड़ जाता है। इस लेख में हम आपको भारत के कुछ विचित्र गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानने के बाद आप कुछ देर अचरज में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि यह गांव किसी अन्य राज्य में नहीं बल्कि महाराष्ट्र में मौजूद है। महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 200 किमी दूर यह गांव कोबरा सांपों के लिए फेमस है। कहा जाता है कि जिस तरह अन्य गांव में लोग जानवर को पालते हैं ठीक उसी तरह से गांव में सांप को पाला जाता है। कई लोगों मानना है कि इस गांव में लगभग हर दिन सांप पूजा की जाती है। इसके अलावा कई लोगों का मानना है कि बच्चे भी सांपों से खेलते रहते हैं। इस विचित्र गांव में क्या आप घूमने जाना पसंद करेंगे?
इसे भी पढ़ें:क्यों इतना प्रचलित है भंगी दरवाजा, जाने इससे जुड़े कुछ मिथक और इतिहास
कलायुर भारत का एक ऐसा गांव जिसे 'विलेज ऑफ़ कुक्स' कहा जाता है। पुड्डुचेरी से लगभग 32 किलोमीटर कलायुर एक ऐसा गांव है जहां आपको लगभग हर घर में एक पुरुष बावर्ची मिल आएगा। जी हां, कहा जाता है कि लगभग 5 सदियों से भी पूर्व इस गांव के हर घर में महिला नहीं बल्कि पुरुष को बावर्ची की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप इस गांव में पहुंचते हैं तो आपको हर घर में पुरुष बावर्ची खाना बनाते हुए मिल जाएगा।(भारत के सबसे खूबसूरत गांव)
अच्छा, क्या आप ऐसी जगह घूमने के लिए गए हैं जिस गांव का नाम 'काला जादू' से प्रचलित हो। अगर नहीं गए हैं तो आपको बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट के गुवाहाटी के पास में मौजूद मायोंग गांव को काला जादू के लिए जाना जाता है। जी हां, कहा जाता है कि इस गांव में काला जादू के लिए एक संगठन भी है जो इस कार्य के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि इस गांव को 'ब्लैक मैजिक विलेज' के नाम से भी जाना जाता है।(गुजरात में बसे अफ्रीकी गांव)
इसे भी पढ़ें:एक ऐसा अनोखा गांव जहां हर किसी को बुलाने के लिए बनी है अलग धुन
किसी गांव में अगर आबादी में से आधे लोग कुवारे को आपको कैसा लगेगा। शायद, सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन बिहार के कैमूर पर्वत पर मौजूद बरवा काला एक ऐसा गांव है जिसे 'कुवारों के गांव' के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस गांव में पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण कोई भी यहां शादी करने से डरता है। इसलिए इस गांव से अधिकतर लोगों की शादी नहीं हुई हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ntertales,blogspot)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।